फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kupwara: 6 dot 12 crore paid without work in Kupwara not a single one of the 3600 street lights

कुपवाड़ा: बिना काम 6.12 करोड़ का भुगतान, 3600 स्ट्रीट लाइट में से एक भी नहीं लगी, ACB रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 19 Apr 2023 11:52 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 19 Apr 2023 11:52 AM IST
सार

कुपवाड़ा जिले में बिना काम कराए ही इलेक्ट्रिक डिवीजन (ईडी) ने ठेकेदारों को 6.12 करोड़ का भुगतान कर दिया। इसका खुलासा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच रिपोर्ट में हुआ है।

विज्ञापन
kupwara: 6 dot 12 crore paid without work in Kupwara not a single one of the 3600 street lights
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बिना काम कराए ही इलेक्ट्रिक डिवीजन (ईडी) ने ठेकेदारों को 6.12 करोड़ का भुगतान कर दिया। इसका खुलासा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच रिपोर्ट में हुआ है। कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) ने इस मामले में दो इंजीनियरों को मुख्यालय से अटैच कर मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस पैसे से 3,600 सोलर स्ट्रीट लाइटों को लगाया जाना था। एसीबी ने पाया कि एक भी स्ट्रीट लाइट को नहीं लगाया गया है। इलेक्ट्रिक डिवीजन ने यह पैसा कोषागार से निकाला था।

विज्ञापन

प्रबंध निदेशक केपीडीसीएल, यासीन एम चौधरी ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। आदेश में लिखा है कि अधीक्षण अभियंता सोपोर को जांच अधिकारी बनाया जाता है। वह इस पूरे प्रकरण की जांच कर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा की गई सिफारिशों के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे। आदेश में आगे कहा गया है कि प्रभारी सहायक अभियंता मुदासिर इस्माइल और कनिष्ठ अभियंता मंजूर हसन चौधरी को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक केपीडीएल मुख्यालय से संबद्ध किया जाता है। इस अवधि में जांच अधिकारी अपने काम को अंजाम देंगे।

विज्ञापन

भुगतान वसूलने और दोषियों पर कार्रवाई की सिफारिश

एसीबी के अनुसार, इल पूरे मामले में निविदा रद्द करने और भुगतान की वसूली करने सहित दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है। सब डिवीजन कुपवाड़ा और सब डिवीजन त्रेहगाम के एईई और जेई दोनों ने कार्यकारी अभियंता ईडी कुपवाड़ा को सूचित किया कि आवंटित कार्यों को वित्तीय वर्ष के अंत में केवल दो या तीन दिनों में निष्पादित करना असंभव था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामबन में पुलिस ने कार से जब्त किए 9.35 लाख, दो गिरफ्तार

रामबन पुलिस ने धर्मकुंड की ओर जा रही कार से 9.35 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। वहीं, कार चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शब्बीर अहमद शान निवासी नील रामसू और तारिक अहमद निवासी नादिका, तहसील खारी (रामबन) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कार को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, राजस्व विभाग के संज्ञान में भी मामला लाया गया है। जानकारी के अनुसार,थाना धर्मकुंड की एक टीम ने नाका चेकिंग के दौरान ऑल्टो (जेके19-5854) कार को रोका। कार को शब्बीर अहमद चला रहा था। चेकिंग के दौरान कार में बैठे तारिक अहमद के पास से एक बैग बरामद किया गया।

बैग से 500 के 1870 नोट (9,35,000) बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान, उन्होंने बताया कि वह एक ठेकेदार के साथ काम कर रहा है। परंतु वह इतनी बड़ी मात्रा में नकदी रखने का औचित्य सिद्ध करने में विफल रहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed