{"_id":"63f256812ea321e2550d7b63","slug":"kulgam-police-arrested-another-drug-smuggler-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुलगाम पुलिस ने एक और नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, अब तक 16 लोगों को हो चुकी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम पुलिस ने एक और नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, अब तक 16 लोगों को हो चुकी गिरफ्तारी
Mon, 20 Feb 2023 02:29 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 20 Feb 2023 02:29 AM IST
सार
पुलिस ने बोगंड क्रासिंग पर नाका लगाया था। इसी दौरान नाके पर पुलिस को देखकर व्यक्ति ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
कुलगाम पुलिस
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कुलगाम पुलिस ने बोगंड क्रॉसिंग पर नाके के दौरान एक कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान शाकिर गुलजार भट निवासी सेनीगाम के रूप में हुई है। तलाशी में उसके कब्जे से 700 ग्राम चरस बरामद की गई है। कुलगाम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बोगंड क्रासिंग पर नाका लगाया था। इसी दौरान नाके पर पुलिस को देखकर व्यक्ति ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। बता दें, कुलगाम पुलिस ने 16 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो समाज में नशा फैलाकर आम लोगों खासकर युवा पीढ़ी के जीवन को बर्बाद करने पर उतारू हैं।
विज्ञापन