फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kulgam, Minister Satish Sharma, Solar Panel, Held meeting

सरकारी भवनों और धार्मिक स्थलों पर सोलर पैनल लगाने का काम करें तेज : सतीश

विज्ञापन
Kulgam, Minister Satish Sharma, Solar Panel, Held meeting
- मंत्री सतीश शर्मा ने कुलगाम का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की- कहा कि सरकार का ध्यान हरित ऊर्जा और सतत विकास को बढ़ावा देने पर है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने सोमवार को कुलगाम जिले की समीक्षा की। विकास कार्यों में बेहतर समन्वय, प्रभावी कार्यान्वयन और कड़ी निगरानी पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों को अंतिम चरण में पहुंच चुकी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को कहा। धार्मिक स्थलों और सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा रूफटॉप लगाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने युवाओं को खेल और मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करने के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने को कहा। बैठक में मौजूद मंत्री सकीना इत्तू ने संबंधित विभागों को नकली उर्वरकों और कीटनाशकों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान तेज करने को कहा। सर्दियों की शुरुआत से पहले सभी स्वीकृत सड़कों पर काम शुरू करने का निर्देश दिया। विधायकों ने लोगों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति सुनिश्चित करने और जिले में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए ब्राजलू पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

कुलगाम के विधायक एम वाई तारिगामी ने स्कास्ट कश्मीर और बागवानी विभाग से लीफ माइनर के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए तत्काल उपाय करने का आग्रह किया, ताकि किसानों को कम नुकसान हो। बैठक में देवसर विधायक पीरजादा फिरोज अहमद शाह, कुलगाम के डीसी अतहर आमिर खान, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के निदेशक ओवैस अहमद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed