{"_id":"60fea4b68ebc3e580e0aea47","slug":"kulgam-encounter-has-started-at-aharbal-kulgam-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंक पर प्रहार: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक पर प्रहार: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
Mon, 26 Jul 2021 05:34 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 26 Jul 2021 05:34 PM IST
सार
कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस की सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। जहां छिपे हुए आतंकियों ने गोलाबारी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
कुलगाम मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विस्तार
कश्मीर घाटी में कुलगाम के अहरबल इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जिसमें एक आतंकी मार गिराया गया है। मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस को इलाके में आतंकी गतिविधि की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने जवानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।
विज्ञापन
उधर, उत्तरी कश्मीर के सीमवर्ती जिले बांदीपोरा के सुमलर इलाके के शोकबाबा और आरागाम जंगलों में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहा। मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे जा चुके हैं। इनमें दो ए प्लस श्रेणी के आतंकी हैं। एक की शिनाख्त पाकिस्तानी निवासी ताहा उर्फ शाकिर के रूप में हुई है जबकि दूसरा स्थाीय आतंकी शाकिर अल्ताफ है। तीसरे की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
तीनों का संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है। सूत्रों के मुताबिक दो और आतंकी जंगल में छिपे हैं जिनकी तलाश जारी है। तीनों आतंकियों के शव रविवार को बरामद कर लिए गए थे। इनके पास से तीन एके 47 राइफलें, 280 कारतूस और 13 मैगजीन बरामद हुई थीं।
पुलिस को सुमलर इलाके के शोकबाबा जंगल क्षेत्र में आतंकियों के एक बड़े दल की मूवमेंट का इनपुट शुक्रवार रात मिला था। उसके बाद से पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से जंगल में अभियान शुरू किया था। ऑपरेशन में सेना की इलीट फोर्स पैरा और मार्कोस कमांडो भी शामिल हैं। मारे गए तीनों आतंकियों को हंदवाड़ा के रजवाड़ा कब्रिस्तान में दफना दिया गया है।
शाकिर एलओसी से घुसपैठ कर पहुंचा था
सूत्रों के अनुसार, पांच आतंकियों के इस समूह में लश्कर से जुड़ा एक स्थानीय और चार पाकिस्तानी आतंकी शामिल थे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। मारे गए आतंकियों में से एक स्थानीय आतंकी शाकिर अल्ताफ बाबा वर्ष 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान गया था और हाल ही में एलओसी से घुसपैठ कर कश्मीर में दाखिल हुआ था। शाकिर के मारे जाने की पुष्टि कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने की है।