फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kovid Care Center to be built in Madrasa in Bhadarwah

भद्रवाह में मदरसे में बनेगा कोविड केयर सेंटर

विज्ञापन
Kovid Care Center to be built in Madrasa in Bhadarwah
भद्रवाह। अंजुमन-ए-इस्लामिया संगठन भद्रवाह ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए प्रशासन की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। इसके तहत संगठन ने मदरसे की इमारत को 200 बिस्तर वाले कोविड केयर सेंटर के रूप में स्थापित करने के लिए उपलब्ध करवाया है। इसके अलावा गरीब लोगों के लिए चार ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर और एक एंबुलेंस भी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अंजुमन-ए-इस्लामिया भद्रवाह के अध्यक्ष परवेज अहमद शेख सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि भद्रवाह में बढ़ते कोरोना के मामलों और सीमित चिकित्सा सुविधाओं को देखते हुए अंजुमन-ए-इस्लामिया ने यह फैसला किया है। परवेज अहमद शेख ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए प्रशासन की मदद करने के लिए मदरसे की इमारत को 200 बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर बनाने की पेशकश की है। साथ ही चार ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर का आदेश दिया है, जो किसी भी जरूरत में सभी जरूरतमंद लोगों को प्रदान किया जाएगा। साथ ही हिलाल-ए-अहमर एंबुलेंस सेवा भी जल्द ही इस पहाड़ी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed