Kishtwar Cloudburst: आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए प्रशासन मुस्तैद, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
किश्तवाड़ के चिशौती में बादल फटने की घटना के बाद प्रशासन ने गुलाबगढ़ पद्दर में हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम स्थापित कर आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं। रेस्क्यू और राहत कार्य तेजी से जारी है, लोगों से इन नंबरों पर तुरंत संपर्क करने की अपील की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशौती गांव में 14 अगस्त को बादल फटने की घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। इस आपदा में जान-माल की भारी क्षति हुई है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने गुलाबगढ़ पद्दर में हेल्प डेस्क/कंट्रोल रूम स्थापित किया है और आवश्यक अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए हैं।
हेल्प डेस्क पर तैनात अधिकारियों और उनके संपर्क नंबर
| क्रमांक | अधिकारी का नाम | पदनाम | संपर्क नंबर |
| 1 | सुशील कुमार शर्मा | NT सोहल | 9858223125, 6006701934 |
| 2 | कौशल परिहार | JE PMGSY | 9797504078 |
| 3 | अयाज़ अहमद | JE PWD (R&B), पद्दर | 8492886895 |
| 4 | बद्री नाथ शान | इंस्पेक्टर, RDD | 8493801381 |
| 5 | राजिंदर राठौर | VLW | 7006463710 |
जिला कंट्रोल रूम नंबर:
01995-259555
94842-17492
PCR किश्तवाड़:
9906154100
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर किश्तवाड़ द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में आम लोगों से अपील की गई है कि वे जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क करें और किसी भी अफवाह से बचें।
प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है।