फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kiren Rijiju said Government to not sit quietly on the tearing down of the judiciary

जम्मू कश्मीर: न्यायपालिका की धज्जियां उड़ाने पर चुपचाप नहीं बैठेगी सरकार- किरेन रिजिजू

Sun, 09 Apr 2023 12:49 PM IST
gulshan गुलशन kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:49 PM IST
सार

केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लेकर अच्छे खासे कार्यक्रम को खराब न करें। वह नकारात्मक राजनीति कर सरकार व विकास कार्यों में बाधा डालते हैं।

विज्ञापन
Kiren Rijiju said Government to not sit quietly on the tearing down of the judiciary
केंद्रीय कानून मंत्रीc - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। खासकर राहुल गांधी पर। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का न्यायपालिका को धमकी देने का सिलसिला सिर्फ अभी का नहीं है। 1975 में जब देश में आपातकाल लागू किया गया था, उससे पहले भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने न्यायपालिका पर हमला किया था। वह निराशा में ऐसा कर रहे हैं। कांग्रेस को आगाह किया कि भारत सरकार न्यायपालिका की धज्जियां उड़ाने पर चुपचाप नहीं बैठेगी।

विज्ञापन


जम्मू विश्वविद्यालय में डोगरी में भारतीय संविधान के विमोचन समारोह के दौरान संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कानून मंत्री ने कहा कि यह पहली बार है कि भारतीय संविधान का डोगरी में अनुवाद किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जो बदलाव देखा है, उस पर गर्व होता है। पहले अलग तरह का दृश्य होता था। 
विज्ञापन


उन्होंने अदानी मामले पर कहा कि इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट कमेटी बनाकर मामला देख रही है। केवल राहुल गांधी के राजनीतिक करियर को चमकाने के लिए इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल राजनीतिक रूप से विफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधमपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लेकर अच्छे खासे कार्यक्रम को खराब न करें। वह नकारात्मक राजनीति कर सरकार व विकास कार्यों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि आज जो माहौल उधमपुर में है, कश्मीर में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। विकास कार्य जमीनी स्तर पर हो रहे हैं। योजनाओं के तहत लोगों के हाथों में चेक सौंपे जा रहे हैं। 


अनुच्छेद 370 हटने के बाद सरकार की हर योजना लोगों तक पहुंच रही है। नेशनल लीगल सर्विस अथारिटी के जरिए कई तरह के कानूनी अधिकार लोगों को प्रदान किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की टीम सकारात्मक तरीके से काम कर देश का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने का ही परिणाम है कि आज जम्मू-कश्मीर के चीफ जस्टिस, हाई कोर्ट के जज न्याय देने के लिए लोगों के घरों तक जाने लगे हैं और यह कार्यक्रम इसका उदाहरण है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव पर उनका कहना था कि चुनाव को लेकर समय पर घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed