फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kin of Kashmiri terrorists caught in Delhi said all are innocent

दिल्ली में पकड़े गए कश्मीरी आतंकियों के परिजन बोले- सभी निर्दोष

Tue, 08 Dec 2020 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 08 Dec 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Kin of Kashmiri terrorists caught in Delhi said all are innocent
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई

दिल्ली पुलिस द्वारा सोमवार को शकरपुर से पकड़े गए तीन कश्मीरी आतंकियों के परिवार ने इन्हें निर्दोष बताते हुए कहा कि इनका किसी भी आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं है। जम्मू-कश्मीर पुलिस को हस्तक्षेप कर उन्हें रिहा कराना चाहिए।

विज्ञापन


मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के रहने वाले रेयाज अहमद राथर और शब्बीर अहमद गोजरी नसरुल्ला पोरा का रहने वाला है जबकि मुहम्मद अयूब पठान गोंदीपोरा गांव का रहने वाला है। शब्बीर अहमद गोजरी की पत्नी शाइस्ता ने कहा कि उसका पति हर साल अजमेर शरीफ की दरगाह पर जाता है। इस बार उसके साथ गांव का एक और युवक रेयाज अहमद भी था। 
विज्ञापन


रेयाज बेल्डिंग का काम करता है उसे दिल्ली से कुछ सामान लाना था। रविवार की शाम हुई बातचीत में शब्बीर ने बताया था कि वह ठीक हैं। उसने दावा किया कि पुलिस रिकॉर्ड में टिप्पर चालक के रूप में दर्ज है। रेयाज अहमद के पिता मुहम्मद शफी राथर ने कहा कि उनका बेटा जिंदगी में पहली बार दिल्ली गया था। बेटे का रिकार्ड साफ-सुथरा है। जबकि तीसरे आरोपी गोंदीपोरा निवासी मुहम्मद अयूब पठान के परिवार के अनुसार, हम घर बना रहे हैं और अयूब निर्माण सामग्री खरीदने दिल्ली गया था। उसकी तीन बेटियां और दो बेटे  हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल पांच फरवरी को लावेपोरा में हुए आतंकी हमले में उसका एक बेटा संलिप्तता के आरोप में पुलिस हिरासत में है। इस हमले में दो आतंकी बडगाम का जिया -उर-रहमान और वागम बिजबिहाड़ा का खतीब मारा गया था। इस मुठभेड़ में एक सैनिक रमेश रंजन शहीद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed