{"_id":"5e13294a8ebc3e87e021aea0","slug":"killing-of-sikh-youth-in-pakistan-vishwa-hindu-parishad-said-it-will-not-tolerate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में सिख युवक की हत्याः विश्व हिंदू परिषद ने कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे ये कायराना हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में सिख युवक की हत्याः विश्व हिंदू परिषद ने कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे ये कायराना हरकत
Mon, 06 Jan 2020 06:04 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 06 Jan 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक जिला प्रधान सुशांत शर्मा की अध्यक्षता में कारगिल हनुमान मंदिर परिसर में हुई। इसमें विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं सहित बजरंग दल के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में कहा गया कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। पहले ननकाना साहिब में पथराव और अब एक सिख युवक की हत्या बेहद कायरतापूर्ण कृत्य है।
विज्ञापन
विहिप के जिला प्रधान सुशांत शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान की ऐसी कायराना व नापाक हरकत को विश्व हिंदू परिषद बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आए दिन अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर हमले किए जा रहे हैं। उनके साथ जबरन धर्म परिवर्तन, हत्याएं, लूटपाट, औरतों और युवतियों के साथ दुष्कर्म और जबरन निकाह जैसी घिनौनी हरकतों को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
अल्पसंख्यकों की संपत्तियों को हड़पने के साथ ही उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। अब हिंदुस्तान की सरकार इसे और बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए केंद्र सरकार भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियम लाई है ताकि पाकिस्तान सहित अफगानिस्तान, व बांग्लादेश जैसे देशों में प्रताड़ना का सामना कर रहे अल्पसंख्यकों भारत में शरण देकर यहां की नागरिकता प्रदान की जा सके। इसके साथ ही यह लोग भारत में स्वाभिमान के साथ रह सकें।
विज्ञापन