{"_id":"6467df6247c500303f0098f9","slug":"kidnapping-case-jammu-news-c-10-jam1008-120332-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पीड़ित के मां-बाप अदालत नहीं पहुंचे, 164 में बयान लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पीड़ित के मां-बाप अदालत नहीं पहुंचे, 164 में बयान लटके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सब इंस्पेक्टर और प्रॉपर्टी डीलर द्वारा अपहृत नाबालिग के तीसरे दिन भी अदालत में बयान नहीं हो सके। पीड़ित के मां-बाप के अदालत में न पहुंचने से बयान नहीं हो सके। संभव है कि शनिवार को पीड़ित के बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं, एक और जानकारी सामने आई है। मामला पहले भी बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन में ही दर्ज किया गया था, जो 2021 वर्ष का है। तब नाबालिग के साथ 4 चार लड़कों को बरामद किया था।
जानकारी के अनुसार बाग ए बाहु पुलिस शुक्रवार नाबालिग को लेकर अदालत पहुंच गई। यहां नाबालिग के 164 के तहत बयान दर्ज किए जाने थे। शाम तक भी नाबालिग के मां-बाप अदालत नहीं पहुंचे। इस पर अदालत ने पुलिस द्वारा नाबालिग के बयान लेने की अर्जी को नामंजूर कर दिया। अब बताया जा रहा है कि शनिवार को बयान लिए जाएंगे।
बता दें कि पुलिस के प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर सरदार अली और प्रॉपर्टी डीलर मुजफ्फर हुसैन तीन दिन से लापता नाबालिग के साथ होटल में पकड़े गए थे। इस मामले में पुलिस ने प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर सरदार अली और प्रॉपर्टी डीलर मुजफ्फर हुसैन को गिरफ्तार किया हुआ है। दोनों पर अपहरण और पॉक्सो का मामला दर्ज है।