फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kidnapped girl found from himachal pradesh

Jammu News: अपहृत नाबालिग लड़की हिमाचल प्रदेश से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 May 2024 05:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 07 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
kidnapped girl found from himachal pradesh
अपहृत युवती के रिश्तेदार ने पुलिस थाना सांबा में दी थी पोती के अपहरण की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने थाना सांबा में दर्ज अपहरण के एक मामले में अपहृत नाबालिग युवती को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार अपहृत युवती के रिश्तेदार आराजी मोहल्ला सांबा निवासी ने पुलिस थाना सांबा में उनकी पोती के अपहरण की शिकायत दी थी।

थाना सांबा पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहृत युवती की तलाश शुरू कर दी थी। थाना सांबा की विशेष टीमों ने यूटी जम्मू-कश्मीर में कई जगह छापेमारी की। पुलिस चौकी प्रभारी सिडको के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से अपहृत युवती को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार उर्फ मनीष निवासी कोठी मोड़, चक चुआ तहसील बिश्नाह जिला जम्मू को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान आईपीसी की धारा 366/120-बी/212 जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed