फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Khurshid sent remand for eight-day judicial

आतंकी नावेद को उधमपुर लाने वाला ड्राइवर न्यायिक रिमांड पर

Fri, 11 Sep 2015 11:01 AM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
Khurshid sent remand for eight-day judicial

उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमला करने वाले आतंकियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने वाले ड्राइवर खुर्शीद अहमद भट उर्फ सूर्या को फिर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एनआईए ने वीरवार की सुबह खुर्शीद को एनआईए की विशेष अदालत के जज वाईपी कोतवाल के समक्ष पेश किया। जहां से उसे आठ दिन के न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इससे पहले उसे 27 अगस्त को एनआईए अदालत ने 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर कोट भलवाल जेल भेजा था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वारदात के दौरान जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब और मोमीन (मुठभेड़ में ढेर) को हमले से पहले खुर्शीद ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे की रैकी कराई थी। उसने बाड़ी ब्राह्मणा स्थित एक फैक्टरी और सिद्दड़ा में रात गुजारने के लिए आतंकियों को जगह मुहैया करवाई थी। नावेद की सूचना पर एनआईए टीम ने खुर्शीद को दबोचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्शीद को कोट भलवाल जेल भेजने के निर्देश

Khurshid sent remand for eight-day judicial

स्पेशल जज वाईपी कोतवाल ने एनआईए के आवेदन पर खुर्शीद को कोट भलवाल जेल भेजने के निर्देश देते हुए कहा कि रिमांड की अवधि पूरी होते ही उसे अदालत में पेश किया जाए। अवंतीपोरा निवासी खुर्शीद लंबे समय से लश्कर के ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में कार्य करता रहा है।

इससे पहले वह ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में ढाई साल की सजा भी भुगत चुका है। कश्मीर घाटी में वह पत्थरबाजी की घटनाओं में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। उसके खिलाफ पत्थरबाजी के कई केस भी दर्ज हैं।

ड्राइवर खुर्शीद अहमद भट को मीडिया की नजरों से बचाने के लिए एनआईए टीम जूझती रही। एनआईए की विशेष अदालत में पेश करने के बाद जब एनआईए टीम बाहर निकली तो उसके चेहरे पर नकाब नहीं था। लेकिन अचानक मीडिया के पहुंचने से एनआईए टीम आनन फानन में खुर्शीद को अपने घेरे में लेकर वाहन में घुस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed