{"_id":"67916020fe0325cff10ebfc0","slug":"khelo-india-winter-games-in-ladakh-jammu-news-c-385-1-ja21003-105271-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लद्दाख में खेलो इंडिया विंटर गेम्स आज से, केंद्रीय खेल मंत्री करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लद्दाख में खेलो इंडिया विंटर गेम्स आज से, केंद्रीय खेल मंत्री करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
नवांग डोरजे स्टोबदान स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल करतीं छात्राएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह। खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 वीरवार से लद्दाख में शुरू हो रही हैं। प्रदेशों, केंद्र शासित प्रदेशों और संस्थागत समूहों की 19 टीमें दो इवेंट (आइस-हॉकी और आइस-स्केटिंग) में प्रतियोगिता करेंगी। यह खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का पहला हिस्सा होगा। दूसरा हिस्सा, जिसमें स्कीइंग जैसे स्नो खेल शामिल हैं, 22 से 25 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर में होगा।
केंद्रीय खेल मंत्री, डॉ. मनसुख मंडाविया वीरवार को लेह में नवांग डोरजे स्टोबदान स्पोर्ट्स में खेलों का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ उपराज्यपाल डॉ. बीडी मिश्रा और खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी और लद्दाख स्वायत्त हिल विकास परिषद के अधिकारी शामिल होंगे। 594 प्रतिभागियों का पारंपरिक लद्दाखी शैली में स्वागत किया जाएगा। इनमें से 428 एथलीट होंगे। यह दूसरा मौका है जब लद्दाख विंटर गेम्स की मेजबानी कर रहा है, जो अपने पांचवें संस्करण में है। संवाद