फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Khelo India Winter Games 2024 in leh and Ladakh gets SAI Centre of Excellence

Winter Games: लद्दाख में मुक्केबाजी, तीरंदाजी और एथलेटिक्स के लिए शुरू होगा खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र

Fri, 02 Feb 2024 06:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 06:32 PM IST
सार

लद्दाख में खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इस चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में खिलाड़ियों को बड़ा बढ़ावा देगा। यह केंद्र तीन खेलों - एथलेटिक्स, तीरंदाजी और मुक्केबाजी की सेवा प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Khelo India Winter Games 2024 in leh and Ladakh gets SAI Centre of Excellence
Winter Games 2024 - फोटो : एक्स/खेलो इंडिया

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में अब खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के खेल विभाग के बीच शुक्रवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। शुक्रवार को लद्दाख के जिला लेह के नवांग दोरजे स्टोबदान (एनडीएस) में चौथे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के शुभारंभ के दौरान यह समझौता हुआ। लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ. बीडी मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने विंटर गेम्स का शुभांरम्भ कराया।

विज्ञापन


लद्दाख में छह फरवरी तक खेल होंगे आयोजित

शीतकालीन खेलों का प्रथम चरण पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दो से छह फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। दूसरा चरण 21 से 25 फरवरी तक जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में आयोजित किया जाएगा। पहली बार प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले लद्दाख को केंद्र सरकार की तरफ से आदर्श उपहार मिला है। खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024 की एनडीएस स्टेडियम में भव्य शुरुआत हुई। इसमें पंद्रह राज्य और दो सार्वजनिक संस्थान पांच दिनों में आइस हॉकी और आइस स्केटिंग स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

लद्दाख के लिए इस विशेष दिन पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 के आयोजकों के लिए एक विशेष संदेश भेजा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने बताया कि खेलो इंडिया भारत को एक दूसरे के करीब ला रहा है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख विश्व स्तर पर शीतकालीन खेल स्थलों के रूप में स्थापित करेंगे।उन्होंने कहा, 'हमने अभी-अभी तमिलनाडु में बेहद सफल खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन देखा। दक्षिणी से उत्तरी छोर तक खेलो इंडिया की यात्रा और भावना निरंतर जारी है। पीएम मोदी ने कहा, खेलो इंडिया विंटर गेम्स इस भावना का प्रतीक है, जिसका लक्ष्य चैंपियनों को तैयार करना और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्रों को विश्व स्तर पर प्रमुख शीतकालीन खेल स्थलों के रूप में स्थापित करना है।

लद्दाख में खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इस चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में खिलाड़ियों को बड़ा बढ़ावा देगा। यह केंद्र तीन खेलों - एथलेटिक्स, तीरंदाजी और मुक्केबाजी की सेवा प्रदान करेगा। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के लद्दाख में प्रतिभाओं को तलाशने के फैसले को खूब सराहा गया।

लद्दाख के एथलीट्स को सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों से सीखने का मिलेगा अवसर
 
लद्दाख के उपराज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस समझौते से क्षेत्र के खिलाड़ियों को सही सुविधाएं प्राप्त करने और उनके मानकों में सुधार करने में मदद मिलेगी। हम हमेशा चाहते हैं कि हमारे एथलीट सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों से सीखें और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचें। यह निश्चित रूप से लद्दाख के खेलों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

शुक्रवार को सर्द मौसम के बावजूद एनडीएस स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने पारंपरिक लोक नृत्य और स्पार्धाओं का आनंद लिया। लोकप्रिय स्थानीय बैंड डैशुग्स के संगीत पर खूब तालियां बजी।

लद्दाख और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के बीच खेले गए प्रदर्शनी आइस-हॉकी मैच ने धमाल मचाया। मैच 0-0 पर ख़त्म हुआ। देश के अलग-अलग हिस्सों से आई युवतियों की टीम द्वारा रोमांचक 500 मीटर शॉर्ट-ट्रैक आइस स्केटिंग पर मजेदार रही।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के एकलव्य स्केटिंग में जीता स्वर्ण

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024 के पहले पदकों का फैसला भी पहले दिन ही हो गया। उत्तर प्रदेश के एकलव्य जगल ने लड़कों के अंडर-17 शॉर्ट ट्रैक (300 मीटर) स्केटिंग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 31.81 सेकेंड का समय निकाला। महाराष्ट्र के आरव पटवर्धन (32.03) दूसरे और अद्वय कोठारी (32.60) तीसरे स्थान पर रहे।

प्लस शॉर्ट ट्रैक स्केटिंग में कर्नाटक के आकाश ने मारी बाजी
लड़कों के 17 प्लस शॉर्ट ट्रैक स्केटिंग में कर्नाटक के आकाश आराध्या (32.81) ने स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र के सुजॉय तपकिर (33.33) दूसरे और सुमित तपकिर (34.33 सेकेंड) तीसरे स्थान पर रहे।

पुरुषों की आइस हॉकी में आठ और महिलाओं की आइस हॉकी में चार टीमों ने भी अपना अभियान शुरू कर दिया है। जहां पुरुषों को दो समूहों में बांटा गया है, वहीं महिलाएं राउंड-रॉबिन लीग खेलेंगी। आईटीबीपी पुरुष और महिला दोनों वर्गों में शीर्ष वरीयता प्राप्त हैं।

कौन-कौन सी प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

लेह में आइस हॉकी और स्पीड स्केटिंग की स्पर्धाएं होंगी। वहीं, गुलमर्ग में स्की पर्वतारोहण, अल्पाइन स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, नॉर्डिक स्की और गंडोला स्पर्धा का आयोजन होगा।

लद्दाख में पहली बार विंटर गेम्स की मेजबानी की

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024, खेलो इंडिया कैलेंडर में वार्षिक आयोजन का चौथा संस्करण हैं। 2020 से खेलों का आयोजन कर रहे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू -कश्मीर के साथ ही साथ इस साल केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भी पहली बार इस आयोजन की मेजबानी कर रहा है। 
 
विज्ञापन

18 फरवरी को खिलाड़ी पहुंचेंगे गुलमर्ग

जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने बताया कि गुलमर्ग में 21 फरवरी से 26 फरवरी तक खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा। देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी 18 फरवरी से यहां पहुंच जाएंगे।

दो महीने के  शुष्क मौसम से खेलों को रद्द करने के बन गए थे आसार
गुलमर्ग सहित जम्मू कश्मीर में दो महीने तक लंबे समय तक शुष्क मौसम के चलते पहले शीतकालीन खेलों पर रद्द होने के आसार बन गए थे। इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा गया था। हालांकि 26 जनवरी के बाद से प्रदेश में मौसम ने करवट बदली। गुलमर्ग और प्रदेश के बाकी हिस्सों में बर्फबारी और मैदानी हिस्सों में बारिश हुई। इससे खेलों को पुनर्निर्धारित किया गया।

गुलमर्ग में विंटर गेम्स के सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। गुलमर्ग विकास प्राधिकरण (जीडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में गुलमर्ग क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई है।

बैठक कार्यक्रम के एजेंडे की रूपरेखा बताते हुए एक संक्षिप्त परिचय के साथ शुरू हुई। सभा में गुलमर्ग के विभिन्न होटलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने आगामी खेलों के लिए आवास व्यवस्था पर व्यापक चर्चा सुनिश्चित की। सभी होटल व्यवसायियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त आवास उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।

गौरतलब है कि खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स 2020 का पहला संस्करण 7 से 11 मार्च, 2020 तक गुलमर्ग में आयोजित किया गया, जिसमें देश भर से 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

खेलो इंडिया का दूसरा संस्करण वर्ष 2021 में आयोजित किया गया, जबकि वर्ष 2022 में, देश भर में कोविड मामलों में वृद्धि के बीच तीसरे संस्करण को स्थगित कर दिया गया। बाद में, गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का तीसरा संस्करण 2023 में आयोजित किया गया जिसमें खिलाड़ियों, पर्यटकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed