फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Khatu shyam shobhayatra

Jammu News: श्री खाटू श्याम के रंग में रंगा नजर आया आरएस पुरा कस्बा, भक्तिमय रहा माहौल

विज्ञापन
Khatu shyam shobhayatra
खाटू श्याम जन्मोत्सव को लेकर आरएस पुरा कस्बे में निकाली शोभयात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे में श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव को लेकर वीरवार को शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के हनुमान चौक से प्रारंभ हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए दलजीत चौक, शिवनगर चौक तथा तहसील बाजार से होते हुए हनुमान चौक में संपन्न हुई। इस दौरान फूलों से सजे वाहन पर श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा को विराजमान किया गया था और सैकड़ों की संख्या में महिलाएं तथा अन्य श्रद्धालु निशान ध्वज लेकर पैदल चल रहे थे।

तीन किमी लंबी श्री खाटू श्याम जी की शोभायात्रा के दौरान हर तरफ माहौल पूरा भक्तिमय था। इसके अलावा जगह-जगह स्थानीय दुकानदारों ने खाने-पीने के स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। शाम तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने झांकियां प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। भजन गायकों ने भी एक के बाद एक भजन प्रस्तुत कर श्री खाटू श्याम जी का गुणगान किया। इस दौरान हनुमान चौक में भंडारे का आयोजन हुआ। मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह, एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना तथा थाना प्रभारी पवन कुमार डोगरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed