फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   khanan

खनन के ठेकेदार वसूल रहे मनमाने दाम

विज्ञापन
khanan
विजयपुर। डुग्गर मंच के प्रधान मोहन सिंह ने कहा कि सांबा जिले में खनन विभाग के खिलाफ लोगों में रोष है। क्योंकि प्रशासन ने खनन के ठेके दिए हैं वो बाहर के लोगों को दिए हैं। जब लोग रेत लेने नदियों में जाते हैं तो ठेकेदार ट्रेक्टर ट्राली, टिप्पर वालों से अभद्रता करते हैं। सरकारी रेट से ज्यादा पैसे लेते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ठेकेदार लोगों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। सांबा जिला प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। मोहन सिंह ने कहा कि इन ठेकेदारों के कारण हर वर्ग को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार उपायुक्त को अवगत कराया गया है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा इन लोगों के कारण उपायुक्त रोहित खजूरिया का तबादला कर दिया गया है। उन्होंने इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। उपयुक्त अनुराधा गुप्ता ने कहा कि खनन वालों से बात हुई है। ज्यादा दाम वाला मामला हल कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed