{"_id":"607c7ff08ebc3e8d033465d0","slug":"khanan-samba-news-jmu2337416156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करते 13 टिप्पर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करते 13 टिप्पर सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले की रख अंब टाली पुलिस ने नाका लगाकर बसंतर दरिया से अवैध खनन व परिवहन करने के आरोप में 13 टिप्पर सीज किए हैं। पुलिस के अनुसार रख अंब टाली पुलिस ने गश्त करते हुए, 13 टिप्पर पंजीकरण जो अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के लिए बिना अनुमति के बसंतर नदी से रेत ले जा रहे थे। उक्त सभी को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
पुलिस ने टीमें गठित कर गश्त शुरू की
खनन के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हमला करने वालों की तलाश जारी
आरएस पुरा। उप जिला में निक्की तवी व बिलोल व गरोड नाले से खनन करने के मामलेेे में आई बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को की गई पुलिस की कार्रवाई के बाद अब गश्त कर नजर रखी जा रही है। रविवार को संबंधित थानों में टीमों का गठन कर गश्त किए जाने पर रविवार को ट्रैक्टर ट्राली, डंपर आदि नहीं दिखे।
शनिवार को पुलिस की टीम पर गांव बडियाल ब्राह्मणा के पास निक्की तवी पर पहुंचने पर वहां मौजूद खनन कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें सहायक सब इंस्पेक्टर सहित अन्य तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने पकडे़ ट्रैक्टर ट्राली मालिकों का पता लगा उन्हें पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है ताकि गैर कानूनी ढंग से खनन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान का कहना है कि पुलिस थाने में माइनिंग एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि खनन पर प्रतिबंध होने पर चोरी छुपे खनन करने पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि अगर कोई खनन करता है तो इस संबंध में पुलिस पोस्ट, चौकी व थाने में सूचित करें ताकि अवैध रूप से किया जा रहा कार्य बंद हो सके ।