{"_id":"669b14c9d9fdbac2340b2f9f","slug":"kavinder-gupta-gave-statement-in-favour-of-shopkeepers-of-nai-basti-jammu-news-c-10-jam1008-403783-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को हटाने से पहले पुनर्वास करें : कवींद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को हटाने से पहले पुनर्वास करें : कवींद्र
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते कवींद्र गुप्ता व अन्य।
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने फ्लाईओवर के निर्माण में सतवारी और नई बस्ती के आ रहे प्रतिष्ठानों के लिए उचित पुनर्वास पर जोर दिया है। प्रशासन जनहितैशी दृष्टिकोण के साथ काम करे। विकास परियोजनाओं में व्यावसायिक स्थानों को हटाने से पहले उनका पुुनर्वास सुनिश्चित किया जाए।
पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए गुप्ता ने कहा कि प्रशासन का कर्तव्य है कि वह लोगों की सेवा करे, उन्हें निराश और असहाय न छोड़े। कोई भी निर्णय लेने से पहले लोगों के हितों और उनके राजस्व संसाधनों का ध्यान में रखा जाए। उन्होंने पहले ही उन स्थानों को चिन्हित कर लिया है, जहां उन्हें पुनर्वास के लिए वैकल्पिक स्थान आवंटित किए जा सकते हैं। वे लगभग 11 मरला के आसपास के स्थान की मांग कर रहे हैं, जो विभिन्न लोगों को विभिन्न उद्देश्यों के लिए आवंटित की गई बड़ी जमीनों की तुलना में कुछ भी नहीं है।
ऐसे समय में जब मोदी सरकार लोगों के हितों की देखभाल कर रही है, उन्हें आश्रय, आवासीय घर, भोजन और कमाई के साधन दे रही है, प्रशासन ने नई बस्ती के लोगों को, जो दशकों से अपनी दुकानों में काम कर रहे हैं, असहाय छोड़ दिया है। इस दौरान भाजपा कोषाध्यक्ष प्रभात सिंह जामवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप महोत्रा, जम्मू ग्रामीण के सहप्रभारी विनय गुप्ता, पूर्व जेएमसी पार्षद पवन सिंह, मंडल अध्यक्ष भारत भूषण और नई बस्ती के दुकानदार मौजूद रहे।