फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kavi sammelan in ju

जश्न-ए-आजादी बहुभाषी मुशायरे का आगाज

Tue, 19 Aug 2014 11:20 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
kavi sammelan in ju

जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के  तत्वावधान में चार दिवसीय जश्न-ए-आजादी-2014 का बहुभाषी मुशायरा मंगलवार को आरंभ हो गया।

विज्ञापन


जम्मू विश्वविद्यलय के उर्दू विभाग के प्रो. ज्ञानचंद सेमिनार हाल में चार दिवसीय कवि गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जम्मू के जिलाधीश अजीत कुमार साहू ने किया।
विज्ञापन


कवि गोष्ठी की अध्यक्षता हिंदी की प्रतिष्ठित लेखिका प्रो. चंचल डोगरा ने की। जेके कल्चरल एकेडमी के सहायक सचिव डा. अरविंदर सिंह अमन मौजूद रहे। डीसी अजीत कुमार साहू ने मुशायरे की शृंखला के पहले दिन प्रस्तुत भावपूर्ण हिंदी काव्य प्रवाह की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने ‘रिश्ते’ नामक शीर्षक से कविता सुनाई और कहा कि ‘रिश्ते क्या अजब पहेली हैं...रिश्ते ही उलझे हैं’, सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। प्रो. चंचल डोगरा ने भी ‘एक घर यह भी’ नामक कविता प्रस्तुत की।

चार दिन चलेगा काव्य समागम

kavi sammelan in ju

गीतकार डा. निर्मल विनोद ने गीतमयी कविता प्रस्तुत कर सबको आकर्षित किया। वयोवृद्ध कवयित्री कृष्णा गुप्ता ने ‘आज फिर से देश की उतारो आरती’ नामक कविता सुनाई।

पद्मश्री डा. जीतेंद्र उधमपुरी ने भी कविता प्रस्तुत की। संजीव भसीन, सुधीर महाजन, शारदा साहनी, डा. अरुणा शर्मा, श्याम बिहारी के अलावा युवा कवि कमलजीत चौधरी द्वारा कविता लिखने का समय नामक कविता प्रस्तुत कर सबकी वाहवाही लूटी।

शेख मोहम्मद कल्याण, योगिता यादव तथा कृष्ण शर्मा की कविता को भी सराहा गया, जबकि नवोदित कवियों और कवयित्रियों में शिवानी आनंद, शहनाज, सोनू शर्मा, अंकिता, सोनिया उपाध्याय, अखनूर के कुंवर शक्ति सिंह, सुनील शर्मा आदि सम्मिलित रहे। उर्दू विभाग के सभागार में ही बुधवार को कल्चरल एकेडमी की ओर से पंजाबी कवि गोष्ठी आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed