फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra railway station to grand like the building of Maa Vaishno Devi reasi

Katra: मां वैष्णों देवी के भवन की तरह भव्य बनेगा कटड़ा रेलवे स्टेशन, योजना की गई तैयार

Sun, 19 Feb 2023 03:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 19 Feb 2023 03:41 PM IST
सार

कटड़ा रेलवे स्टेशन का विकास पूरी तरह हवाई अड्डे की तर्ज पर किया जाएगा। स्टेशन को न सिर्फ दिखने में भव्य बनाया जाएगा, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी दी जाएंगी।

विज्ञापन
Katra railway station to grand like the building of Maa Vaishno Devi reasi
Katra - फोटो : संवाद

विस्तार

कटड़ा रेलवे स्टेशन मां वैष्णो के भवन की तरह भव्य नजर आएगा। कटड़ा स्टेशन पर बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे स्टेशन ने योजना तैयार कर ली है। जम्मू रेलवे स्टेशन के बाद अब कटड़ा स्टेशन का पुनर्विकास होगा। इससे यात्री सुविधा बढ़ेगी। निर्माण कार्य 2024 से शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन


कटड़ा रेलवे स्टेशन का विकास पूरी तरह हवाई अड्डे की तर्ज पर किया जाएगा। स्टेशन को न सिर्फ दिखने में भव्य बनाया जाएगा, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी दी जाएंगी। रेल मंत्रालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए जल्द ही सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। इसकी मदद से स्टेशन के पुनर्विकास के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्रालय ने कटड़ा रेलवे का पुनर्विकास करने का फैसला लिया है। इसके लिए तैयारी चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो 2024 से निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। स्टेशन के पुनर्विकास की योजना अभी शुरुआती दौर में है। स्टेशन धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि देश भर से लाखों की संख्या में कटड़ा आने वाले मां के भक्तों को रेलवे उच्च श्रेणी की सुविधा देने पर काम कर रहा है। वर्तमान में स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म हैं, जिन्हें बढ़ाकर पांच तक किया जाएगा। स्टेशन की मौजूदा इमारत का कायाकल्प किया जाएगा। स्टेशन पर रेस्टोरेंट, शाॅपिग मॉल, रेस्ट हाउस के साथ प्लेटफार्म पर ही मां का प्रसाद, दान काउंटर की सुविधा और स्थानीय खाद्य पदार्थो के उत्पाद के स्टाल भी लगाए जाएंगे।


रेलवे ने कटड़ा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का फैसला लिया है। इस पर कितना पैसा खर्च होगा, किन सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा और क्या नया होगा। यह अभी योजना का हिस्सा है। इसके लिए सलाहकार की नियुक्ति के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। -उचित सिंघल, डीटीएम जम्मू रेलवे स्टेशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed