फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra Premier League Cricket Championship

Jammu News: हिल व्यू राजोरी बना केपीएल टी-20 चैंपियन

Tue, 21 Mar 2023 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 21 Mar 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Katra Premier League Cricket Championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। प्रीमियर लीग सीजन 3 टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच हिल व्यू राजोरी ने जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। हिल व्यू ने संगलदान की टीम को हराया। श्राइनबोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में विशेष अतिथि के रूप में पधारे जम्मू बार एसोसिएशन के प्रधान सीनियर एडवोकेट विक्रम शर्मा ने फाइनल मैच को लेकर टॉस करवाई। टॉस हिल व्यू राजोरी की टीम ने जीती। टॉस जीतने पर हिल व्यू राजोरी की टीम को 10 ग्राम चांदी का सिक्का भेंट स्वरूप दिया गया।

हिल व्यू राजोरी की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। आरसीसी संगलदान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। बल्लेबाज अमन खत्री ने 40 रन, कैप्टन अंकुश बंदराल ने नाबाद 32 और शिवम ने 33 रन का योगदान दिया। राजोरी की टीम के गेंदबाज कुलविंदर सिंह ने 4 ओवर में 8 रन देकर दो, राहुल शर्मा ने 4 ओवर में 31 रन देकर तीन और पार्थ व अमित ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिल व्यू राजोरी की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए और इसी तरह 2 विकेट से यह मैच जीत लिया। राजोरी की टीम के बल्लेबाज सोहराब धारीवाल ने 35 रन, सुल्तान अंसारी ने 31 रन और विकास ने 24 रन का योगदान दिया। संगलदान टीम की ओर से गेंदबाज अभिनंदन ने तीन, जबकि अरुण छपराना और प्रदीप ने दो-दो विकेट हासिल किए। राजोरी की टीम के गेंदबाज राहुल शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। राहुल शर्मा को 5100 रुपए नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वही, संगलदान टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी प्रियांश आर्य को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 297 रन बनाए जिसमें 2 शतक शामिल थे और छह विकेट हासिल किए। प्रियांश आर्य को मुख्य अतिथि डिवकॉम जम्मू रमेश कुमार ने 31 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जम्मू बार एसोसिएशन के प्रधान सीनियर एडवोकेट विक्रम शर्मा, महासचिव जम्मू बार एसोसिएशन प्रवेश सलारिया, कोषाध्यक्ष उत्कर्ष पठानिया, एडवोकेट अश्वनी, एडवोकेट महेंद्र पाल, एडवोकेट प्रवेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed