फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra: Live telecast of divine aarti starts from Garbha June cave complex

Katra : गर्भ जून गुफा परिसर से दिव्य आरती का सीधा प्रसारण शुरू, श्राइन बोर्ड ने पूरी की श्रद्धालुओं की मांग

Thu, 22 Aug 2024 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 22 Aug 2024 01:29 AM IST
सार

बुधवार शाम को आयोजित हुई दिव्य आरती का लाइव प्रसारण एमएच-1 न्यूज़ चैनल पर शुरू किया गया है। अब से दिव्य आरती का लाइव प्रसारण सुबह 6 बजे से 7 के बीच और शाम को 7 से 8 के बीच एमएच-1 न्यूज चैनल पर होगा।

विज्ञापन
Katra: Live telecast of divine aarti starts from Garbha June cave complex
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से मां वैष्णो देवी मार्ग पर स्थित पवित्र गर्भ जून गुफा परिसर में सुबह व शाम को दिव्य आरती का लाइव प्रसारण बुधवार शाम से शुरू कर दिया है। हालांकि, अर्धकुंवारी मंदिर परिसर में सुबह व शाम को दिव्य आरती कई माह से लगातार जारी है। लेकिन, श्रद्धालुओं की मांग पर दिव्य आरती का भी लाइव प्रसारण फिर से शुरू किया गया है, ताकि देश-दुनिया के श्रद्धालु घर बैठे देख सकें।

विज्ञापन


बुधवार शाम को आयोजित हुई दिव्य आरती का लाइव प्रसारण एमएच-1 न्यूज़ चैनल पर शुरू किया गया है। अब से दिव्य आरती का लाइव प्रसारण सुबह 6 बजे से 7 के बीच और शाम को 7 से 8 के बीच एमएच-1 न्यूज चैनल पर होगा। अर्धकुंवारी मंदिर परिसर में आयोजित दिव्या आरती में श्रद्धालु 300 शुल्क देकर आरती में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


18 हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण के बाद भवन की ओर किया प्रस्थान
बरसात के मौसम के चलते मां वैष्णो देवी की यात्रा में कुछ कमी आई है। इन दिनों रोजाना औसतन 20 से 25 हजार श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। उधर, मौसम खराब होने के चलते सुबह के समय हेलिकॉप्टर सेवा कुछ समय के लिए प्रभावित रही। वहीं, बैटरी कार और रोपवे सुविधा जारी है। बुधवार शाम छह बजे तक करीब 18 हजार श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। मंगलवार को 21, 865 श्रद्धालुओं ने पवित पिंडिंयों के दर्शन किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed