{"_id":"63d7ed8e2a857075e04b9017","slug":"kathua-two-suspicious-bags-found-at-kalibari-chowk-bomb-squad-investigates-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ: कालीबड़ी चौक पर दो संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, बम स्क्वायड ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ: कालीबड़ी चौक पर दो संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, बम स्क्वायड ने की जांच
Mon, 30 Jan 2023 09:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 30 Jan 2023 09:47 PM IST
सार
कठुआ शहर में सोमवार को हाइवे से जोड़ने वाले कालीबड़ी चौक पर दो लावारिस बैग देख जाने के बाद वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कठुआ पुलिस ने जब्त किए संदिग्ध बैग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के कठुआ शहर में सोमवार को हाइवे से जोड़ने वाले कालीबड़ी चौक पर दो लावारिस बैग देख जाने के बाद वहां हड़कंप मच गया। सुबह के समय हाइवे से साथ बने नाले के ऊपर रखे बैगों के देखे जाने के वहां वाहनों की आवाजाही रुक गई। जिसके कारण हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
लावारिस पड़े बैगों की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची और सावधानी से जांच शुरू की तो उसके कुछ भी खास नही मिला। जिसके बाद पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया और वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
इस मौके पर आप नेता रंजीत सिंह पठानिया ने बताया कि शहर के इस व्यस्त रहने वाले चौक पर लावारिस पाए गए बैगों की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बैगों की जांच कर लोगों को चिंता मुक्त कर दिया। लेकिन इस दौरान करीब दो घंटे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन