फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua: Two children who went to graze goats in Kathua went missing, missing for many days, not found even aft

Kathua: कठुआ में बकरियां चराने गए दो बच्चे गायब, कई दिन से लापता, 12 दिन बाद भी नहीं मिले; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 11 Mar 2025 01:08 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 11 Mar 2025 01:08 PM IST
सार

कठुआ के हीरानगर में दो बच्चे 12 दिन से लापता हैं, जबकि बिलावर में तीन लोगों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं।

विज्ञापन
Kathua: Two children who went to graze goats in Kathua went missing, missing for many days, not found even aft
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

बिलावर के लोहाई मल्हार में बरात से लापता तीन लोगों की हत्या पर चल रहे बवाल और हंगामे के बीच कठुआ के हीरानगर में दो बच्चों के 12 दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों मढ़ीन तहसील की हरदो मुट्ठी ग्राम पंचायत से 27 फरवरी को बकरियां चराने निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे।

विज्ञापन


पुलिस लगातार इन्हें तलाशने में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार स्वारूदीन का बेटा दीन मोहम्मद (14) बकरियां चराने के लिए 27 फरवरी को घर से निकला था। कुछ दूर स्थित चचेरे भाई रहमत अली (11 ) के घर पहुंचा और उसे भी अपने साथ बकरियां चराने के लिए ले गया। शाम ढलते ही बकरियां तो घर पहुंच गईं, लेकिन दोनों किशोर घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


दीन मोहम्मद के पिता स्वारूदीन बताते हैं कि पूरा परिवार बच्चों के लापता होने से चिंतित है। पंजाब, बिलावर और बसोहली में रिश्तेदारों के यहां भी पता कर लिया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने सात मार्च को राजबाग थाना में दोनों बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोग लगातार पुलिस से बच्चों को ढूंढने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलावर मामले को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन, तीनों शव का अंतिम संस्कार 
उधर, बिलावर में तीन लोगों की हत्या के विरोध में लखनपुर, कठुआ, कीड़ियां गंडयाल और बसोहली में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया और पुतले फूंके। वहीं, मडून गांव में मृतक योगेश सिंह और ध्यौता गांव के दर्शन सिंह और वरुण ठाकुर के शवों का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। 


डीआईजी ने वीडीजी को सशक्त करने पर की चर्चाबिलावर में सोमवार को डीआईजी जम्मू-कठुआ-सांबा रेंज शिव कुमार शर्मा ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के साथ ही ऑपरेशनल तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) को सशक्त बढ़ाने और ह्यूमन इंटेलीजेंस को बढ़ाने को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed