फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua Terror Attack: Helicopters, drones and sniffer dogs are searching for terrorists

Kathua Terror Attack : आतंकियों को तलाश रहे हैं हेलिकॉप्टर, ड्रोन और खोजी कुत्ते; एनआई ने शुरू की जांच

Wed, 10 Jul 2024 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 01:12 AM IST
सार

इलाके में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकियों की तलाश में ड्रोन और खोजी कुत्ते भी लगाए गए हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kathua Terror Attack: Helicopters, drones and sniffer dogs are searching for terrorists
कठुआ में आतंकी हमला - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

कठुआ के बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड में जेंडा नाले के पास सोमवार को हुए आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा बल अलर्ट हैं। इलाके में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकियों की तलाश में ड्रोन और खोजी कुत्ते भी लगाए गए हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार शाम एनआईए की एक टीम बदनोता में जेंडा नाले के पास पहुंच गई। जहां आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था, वहां जांच शुरू कर दी है। सोमवार शाम से ही सेना और एसओजी ने इलाके में जगह-जगह घेरांबदी कर दी थी। बाकायदा उधमपुर और बनी के ढग्गर इलाके से भी सुरक्षाबल हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के फिर से तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। पैरा कमांडो के साथ-साथ ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। करीब 11 बजे पठानकोट से आई पैरा कमांडो की टीम ने बदनोता के जंगलों को खंगालना शुरू किया। एसओजी और स्थानीय पुलिस भी लगातार आतंकियों की तलाश में जुटी हैं। किंडली से लेकर मल्हार के अलग-अलग इलाकों में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। सुबह से ही सेना के हेलिकॉप्टर भी लगातार पहाड़ी इलाकों में निगरानी बनाए हुए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आला अधिकारी भी बिलावर पहुंच गए हैं। डीजीपी आरआर स्वैन ने सुरक्षाबलों के साथ आतंकी हमले के संबंध में समीक्षा भी की है। बाकायदा ऑपरेशन पर निगरानी रखते हुए उन्होंने जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी हमले के संबंध में मल्हार पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109,61,113,147,149 और यूएपीए 13,16,18,23 के अलावा 7/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।


बलिदानियों के पार्थिव शरीर किए एयरलिफ्ट, घायलों को भी मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया
उधर, सोमवार रात को ही सेना के हेलिकॉप्टरों की मदद से घायल जवानों को बिलावर से सैन्य अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया। एक बलिदानी का पार्थिव शरीर भी शिफ्ट किया गया। मंगलवार को चार अन्य बलिदानी सैन्य जवानों के पार्थिव शरीर बिलावर से हेलिकॉप्टर के जरिए शिफ्ट कर दिए गए। एडीसी बिलावर विनय खोसला ने बताया कि सेना के पांच जवान बलिदान हुए हैं। वाहन में 13 वाहन में जवान थे, जिनमें से आठ घायल हैं। छह जवानों को रात में ही पठानकोट अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। घायलों को प्राथमिक उपचार बिलावर में दिया गया है। वारदात को अंजाम देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। सेना और प्रशासन उचित कार्रवाई में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed