फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua Police releases sketches of 4 terrorists who were last seen in books of Malhar, Bani and Seoj Dhar

Jammu: 'सिर पर टोपी और चेहरे पर दाढ़ी... आंखों में खौफ', कठुआ पुलिस ने जारी किए चार खूंखार आतंकियों के स्केच

Sat, 10 Aug 2024 01:12 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Aug 2024 01:12 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर की कठुआ पुलिस ने शनिवार को चार दहशतगर्दों के स्केच जारी किए हैं। कठुआ पुलिस ने आतंकियों की जानकारी देने वाले को पांच लाख का इनाम देने का भी एलान किया गया है।

विज्ञापन
Kathua Police releases sketches of 4 terrorists who were last seen in books of Malhar, Bani and Seoj Dhar
पुलिस ने जारी किए चार आतंकियों के स्केच - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबल अभियान चल रहा है। रियासी में हुए आतंकी हमले के बाद से जम्मू संभाग में आतंकी हमले बढ़ गए। इस कड़ी में जम्मू-कश्मीर की कठुआ पुलिस ने शनिवार को चार दहशतगर्दों के स्केच जारी किए हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, स्केच में दिख रहे ये दहशतगर्द आखिरी बार मल्हार, बानी और सियोजधार के ढोक में देखे गए थे। कठुआ पुलिस ने आतंकियों की जानकारी देने वाले को पांच लाख का इनाम देने का भी एलान किया गया है। इसके साथ ही विश्वसनीय जानकारी देने पर उचित पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों ने बनाया ये प्लान
जम्मू संभाग में लगातार बढ़ रहे आतंकी हमलों के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े क्लीनिकल ऑपरेशन की तैयारी की है। संभाग के 48 स्थानों को चिह्निनत किया गया है जहां सेना, अर्धसैनिक बलों व पुलिस को तैनात किया गया है। 1990 में जब आतंकवाद अपने चरम पर था उसके बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि बड़े पैमाने पर सेना की तैनाती छत्रगलां से लेकर लोहाई मल्हार के बीच 80 किलोमीटर दायरे में की गई है।

सूत्रों के मुताबिक आतंकियों और उनके मददगारों के सफाए के लिए सेना की अब तक लगभग छह कंपनियां कठुआ जिले में तैनात हो चुकी हैं। कठुआ जिले के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में आतंकियों के सफाए के लिए सेना ने बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। सामरिक दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


 

उधमपुर जिले से सटे चोचरू गला, बनी सब डिवीजन के ढग्गर और डुग्गन के पहाड़ी चोटियों पर सेना की स्थायी पोस्टें तैयार हो गई हैं। 17 जुलाई को इन कंपनियों ने चोचरू गला समेत ढग्गर और डुग्गन के पहाड़ी चोटियों पर अपनी स्थायी पोस्टें तैयार कर लीं थीं। 


 

जम्मू संभाग में बड़े आतंकी हमले
11 अक्तूबर 2021, चमरेल पुंछ, 5 जवान बलिदान
14 अक्तूबर 2021, भाटादूड़ियां, 4 जवान बलिदान
20 अप्रैल 2023, भाटादूड़ियां, 5 जवान बलिदान
5 मई 2023, केसरी पर्वत राजोरी, 5 जवान बलिदान
22 नवंबर 2023, कालाकोट राजोरी, दो अफसर सहित 4 शहीद
8 जुलाई 2024, कठुआ, 5 जवान बलिदान
15 जुलाई 2024, डोडा, 4 जवान बलिदान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed