फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kathua militants arrest, soon weapons suppliers to be arrested, team moved to delhi punjab kashmir

आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वालों की गिरफ्तारी संभव, दिल्ली, पंजाब, कश्मीर रवाना हुई विशेष टीमें

Mon, 16 Sep 2019 12:25 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 16 Sep 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
kathua militants arrest, soon weapons suppliers to be arrested, team moved to delhi punjab kashmir
हिरासत में आतंकी - फोटो : फाइल, अमर उजाला

कठुआ पुलिस द्वारा 12 सितंबर को राज्य में दाखिल होते गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों से पूछताछ जारी है। पुलिस रिमांड के दौरान कठुआ पुलिस के साथ-साथ अन्य एजेंसियां भी आतंकियों को हथियार सप्लाई करने के मॉड्यूल का पर्दाफाश करने में जुटी हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस को गिरफ्तार किए गए आतंकियों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं, जिसके बाद कठुआ पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दिल्ली, पंजाब और कश्मीर के लिए रवाना की गई हैं। 
विज्ञापन


मामले में आतंकियों के मददगार और उन्हें हथियार सप्लाई करने वाले कई लोगों की गिरफ्तारियों की उम्मीद है। पुलिस विभिन्न इलाकों में कई लोगों से लगातार पूछताछ में भी जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों की ओर से मिली जानकारी के आधार पर ओवर ग्राउंड वर्करों के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की भी उम्मीद है, जिसके आधार पर आने वाले दो से तीन दिन के भीतर पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है। 

ज्ञात रहे कि 12 सितंबर को दिल्ली से चले सेब की गत्ते की पेटियां लोड ट्रक के कैबिन से कठुआ पुलिस ने लखनपुर पहुंचते ही हथियारों के साथ आतंकियों को गिरफ्तार किया था।


हथियारों में चार एके-56 और दो एके 47 राइफल के साथ-साथ छह मैगजीन और 180 जिंदा कारतूस भी शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस ने तीनों आतंकियों से 11 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed