{"_id":"64393f79dee8de8aec029483","slug":"kathua-little-girl-seerat-naaz-sent-video-message-to-pm-modi-for-upgrading-their-school-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: प्लीज मोदी जी, हमारे लिए अच्छा स्कूल बनवा दो- कठुआ की नन्हीं सीरत ने PM को भेजा वीडियो संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: प्लीज मोदी जी, हमारे लिए अच्छा स्कूल बनवा दो- कठुआ की नन्हीं सीरत ने PM को भेजा वीडियो संदेश
Fri, 14 Apr 2023 05:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 14 Apr 2023 05:48 PM IST
सार
कठुआ की नन्हीं सीरत पीएम मोदी से स्कूल अपग्रेड करने की मांग कर रही है। सीरत शिकायती लहजे में कहती है कि मोदी-जी, मुझे ना आप से एक बात कहनी है। देखो हमारा फर्श कितना गंदा हो चुका है। हमें यहां नीचे बैठते हैं।
विज्ञापन
Kathua
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला कठुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक नन्हीं बच्ची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने स्कूल की दशा के बारे में बता रही है। इतना ही वह बड़े ही मनमोहक अंदाज में पीएम मोदी से स्कूल को अपग्रेड करने की मांग भी कर रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और जमकर शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
Please @narendramodi ji listen to the request of this school-going girl from the hilly region of Lohai area of Tehsil lohan malhar of district kathua.@NirmalSinghBJP@districtadmkat1@OfficeOfLGJandK@AmitShah @BJP4India @rajnathsingh @narendramodi_in pic.twitter.com/mS2G6kD2tc
— 🇮🇳 Mukesh Chakarwarti (@mukeshchakarwar) April 14, 2023विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में बच्ची अपना नाम सीरत नाज बता रही है और खुद को सरकारी लोहाई-मल्हार हाई स्कूल के छात्रा बताया है। वह कहती है कि 'प्लीज मोदी जी, एक अच्छी सी स्कूल बनवा दो ना।' इसके बाद सीरत खुद को फ्रेम से बाहर कर अपने स्कूल परिसर का हाल बताते हुए नजर आ रही है। सीरत शिकायती लहजे में कहती है, "मोदी-जी, मुझे ना आप से एक बात कहनी है।" सीरत फिर फोन के कैमरे को दो बंद दरवाजों के ठीक सामने एक खुली ठोस सतह की ओर घुमाती है, जिसे वह प्रिंसिपल के कार्यालय और स्टाफ रूम बता रही है और कहती है- “देखो हमारा फर्श कितना गंदा हो चुका है। हमें यहां नीचे बैठते हैं।'
फिर पीएम मोदी को स्कूल की इमारत के आभासी दौरा दिखाती हुई छात्रा आगे कहती है, "चलो में आप को बड़ी सी बिल्डिंग दिखती हूं आपने स्कूल की।" जैसे ही वह कुछ कदम और चलती है और लेंस को दाईं ओर झुकाती है, एक अधूरी इमारत दिखाई देती है। “ये देखो, पिछले 5 सालों से, देखो कितनी गंदी बिल्डिंग है यहां पे। चलो में आप को अंदर से दिखाती हूं।”
आगे सीरत कहती है, “प्लीज, आप से ना रिक्वेस्ट करती हूं, आप ना अच्छा सा स्कूल बना दो। हमें नीचने बैठना पड़ता है। हमारी वर्दी गंदी हो जाती है और फिर हमें मम्मी मारती है। हमरे पास बेंच भी नहीं हैं।" वीडियो में वह नया स्कूल भवन भी दिखा रही है, लेकिन उसकी हालत भी जर्जर बनी हुई है।