{"_id":"5cfe5502bdec220756713d2d","slug":"kathua-gangrape-case-rasana-kand-final-decision-jammu-kashmir-omar-abdullah-mehbooba-mufti","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपियों को सजा के फैसले का उमर-महबूबा ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपियों को सजा के फैसले का उमर-महबूबा ने किया स्वागत
Mon, 10 Jun 2019 06:32 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 10 Jun 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती और शाह फैसल ने कठुआ के रसाना सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या मामले में अदालत के फैसले का स्वागत किया है।
नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, आमीन। दोषी कानून के तहत सबसे कठोर सजा के हकदार हैं और उन राजनीतिक नेताओं जिन्होंने आरोपियों का बचाव किया, मृतका का अपमान किया और कानून व्यवस्था को खतरा पहुंचाया, उनकी निंदा के लिए पर्याप्त शब्द नहीं है।
विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया कि फैसले का स्वागत। घिनौने अपराधों पर राजनीति बंद करने का समय आ गया है जहां आठ वर्षीय बच्ची को नशीले पदार्थ देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। उम्मीद है कि न्यायिक व्यवस्था में खामियों का फायदा नहीं उठाया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।
नौकरशाह से नेता बने शाह फैसल ने भी फैसले का स्वागत करते हुए पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने लिखा, राजनीतिज्ञों ने पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए किए गए आंदोलन को नुकसान पहुंचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन कोर्ट तथा कानून व्यवस्था लागू करने वाली एजेंसियां धरातल पर खड़ी रहीं। प्रार्थना है कि फिर कभी इस प्रकार का जघन्य कृत्य न देखना पड़े।