फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmr First snowfall: Gulmarg and mughal road record seasons first snowfall

Snowfall in Kashmir: गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी, पीर की गली में भी बिछी हिम की चादर

Mon, 25 Sep 2023 02:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 02:33 PM IST
सार

कश्मीर घाटी के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग के ऊंचे इलाकों में सीजन का पहला हिमपात हुआ है।वहीं, पुंछ और राजोरी जिले को कश्मीर से जोड़ने वाले ऐतिहासिक मुगल रोड पर पीर की गली क्षेत्र में मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज हुई।

विज्ञापन
Kashmr First snowfall: Gulmarg and mughal road record seasons first snowfall
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर में इस सीजन का पहला हिमपात दर्ज हुआ है। कश्मीर घाटी के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग के ऊंचे इलाकों में रविवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फबारी के कारण बर्फ की एक झीनी सफेद चादर चारों ओर बिछी नजर आई। इसके कारण  गुलमर्ग का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

विज्ञापन


वहीं, पुंछ और राजोरी जिले को कश्मीर से जोड़ने वाले ऐतिहासिक मुगल रोड पर पीर की गली क्षेत्र में मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज हुई। बताया जा रहा है कि पीर की गली में सुबह तड़के दो से ढाई इंच बर्फ गिरी है। इससे तापमान में गिरावट देखी गई है।

विज्ञापन

Kashmr First snowfall: Gulmarg and mughal road record seasons first snowfall
मुगल रोड पर हुई बर्फबारी - फोटो : संवाद

कश्मीर घाटी में बदले मौसम का कुछ असर जम्मू में भी देखने को मिला। जम्मू शहर में सोमवार की शुरुआत तापमान में हल्की गिरावट के साथ हुई। सुबह हल्के बादल और हल्की धूप के बीच आंख मिचौली देखी गई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहने वाला है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरी कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। आगे 26 से  30 सितंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है।

राजोरी में रात भर बरसे बादल

राजोरी शहर और आसपास के इलाकों में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि को लगातार तेज और मूसलाधार बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। पहाड़ी इलाकों में तो लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। उधर, राजोरी जिले के पीर पं के ऊंचे पहाड़ों पर रात को सीजन की पहली बर्फबारी होने के समाचार भी मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार पीर पंजाल के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने के कारण भी पहाड़ी इलाकों में ठंड महसूस की जा रही है। उसी ठंड का असर राजोरी शहर मे भी में देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्र राजदान पास, गुरेज, श्री अमरनाथ गुफा पर भी बर्फबारी हुई है। उत्तरी कश्मीर में गुरेज घाटी को बांदीपोरा जिले से जोड़ने वाले ऊंचे पहाड़ी दर्रे राजदान टॉप पर सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई। घाटी के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश हुई और श्रीनगर शहर में सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 18.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान रविवार रात 10.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो एक रात पहले 13 डिग्री सेल्सियस से कम था। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है। हालांकि सोमवार को अभी तक श्रीनगर में हल्के बादल और हल्की धूप देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed