फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri migrants protest in Jammu Jagti

जम्मू कश्मीर: जगती में कश्मीरी विस्थापितों का प्रदर्शन, बोले- बिजली बिल भरने का आदेश रद्द करे सरकार

Sat, 20 May 2023 12:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 20 May 2023 12:46 AM IST
सार

कश्मीरी पंडितों ने कहा कि आतंकवाद के कारण 33 साल से निर्वासित जीवन जी रहे हैं। विस्थापितों के लिए जब तक सरकार कश्मीर घाटी में घर नहीं बनाती, तब तक कोई भी कैंप में रहने वाला विस्थापित सरकार को बिजली शुल्क नहीं देगा।

विज्ञापन
Kashmiri migrants protest in Jammu Jagti
जम्मू में प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू की जगती में कश्मीरी विस्थापितों का छठे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान अध्यक्ष ने विस्थापितों की समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कश्मीरी विस्थापितों को बिजली बिल भरने का निर्देश दिया है। यह आदेश पूरी तरह से अनुचित है।

विज्ञापन


अन्य प्रदर्शनकारियों ने भी बिजली शुल्क के भुगतान का विरोध किया और सरकार से इस आदेश को तुरंत वापस लेने का आग्रह किया। शादी लाल पंडिता ने कहा कि 1990 के दशक में जब कश्मीरी पंडितों को कश्मीर घाटी से भागना पड़ा था।
विज्ञापन


तब सरकार ने कहा था कि उन्हें केवल 15 से 20 दिन के लिए जम्मू में शिविरों में रखा जाएगा। उसके बाद सरकार कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास करेगी। सरकारों ने 33 साल तक कश्मीरी पंडितों को राजनीति का शिकार बनाकर बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद के कारण 33 साल से निर्वासित जीवन जी रहे हैं। कश्मीरी विस्थापितों के लिए जब तक सरकार कश्मीर घाटी में घर नहीं बनाती, तब तक कोई भी कैंप में रहने वाला विस्थापित सरकार को बिजली शुल्क नहीं देगा।


उन्होंने मासिक नकद राहत 13000 रुपये से बढ़ाकर तत्काल 25000 रुपये करने की मांग की। इस मौके पर काशी नाथ भट, रविंदर कौल, सुनील कौल, मोहन कृष्ण टिकू समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed