फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir Weather hot Srinagar hottest July in 25 years and Qazigund in 36 years Kokernag break 31 years records

Kashmir Weather : श्रीनगर में 25 व काजीगुंड 36 साल बाद सबसे जुलाई में सबसे गर्म, कोकरनाग में 31 साल का रिकॉर्ड

Thu, 04 Jul 2024 03:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 04 Jul 2024 03:36 PM IST
सार

पहाड़ों पर रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। उमस से मैदान और पहाड़ दोनों स्थानों पर हाहाकार मचा हुआ है। श्रीनगर में 25 व काजीगुंड में 36 साल बाद बुधवार सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Kashmir Weather hot Srinagar hottest July in 25 years and Qazigund in 36 years Kokernag break 31 years records
कश्मीर में घूमने पहुंचे पर्यटक - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

एक तरफ पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़, नई दिल्ली से लेकर पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून की बारिश हो रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर में गर्मी कहर ढा रही है। पहाड़ों पर रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। उमस से मैदान और पहाड़ दोनों स्थानों पर हाहाकार मचा हुआ है। 

विज्ञापन


श्रीनगर में 25 व काजीगुंड में 36 साल बाद बुधवार सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया। कोकरनाग में गर्मी ने 31 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्रीनगर का जम्मू की तरह लगभग दिन का तापमान एक जैसा चल रहा है। उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है।
विज्ञापन


श्रीनगर में दिन में तीखी धूप में जम्मू जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। यहां दिन का पारा सामान्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 35.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले श्रीनगर में 9 जुलाई 1999 में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में आलटाइम 10 जुलाई 1946 को आलटाइम अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां दिन में आर्द्रता (उमस) 44 प्रतिशत रही। कोकरनाग में दिन का पारा 31 साल बाद सामान्य से 6.0 डिग्री चढ़कर 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इससे पहले कोकरनाग में 8 जुलाई 1993 को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। काजीगुंड में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का दूसरा अधिकतम तापमान है। इससेपहले 11 जुलाई 1988 को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाष


जम्मू में भी दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।धुंध के कारण लगातार कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed