फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir valley continues unrest, 2 arrested

घाटी में हिंसा की छिटपुट घटनाएं, जेके बैंक में तोड़फोड़, दो गिरफ्तार

Thu, 20 Oct 2016 09:34 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 20 Oct 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
kashmir valley continues unrest, 2 arrested
श्रीनगर में तैनात जवान - फोटो : PTI
कश्मीर घाटी में वीरवार को भी छिटपुट हिंसा जारी रही। गांदरबल, पुलवामा, शोपिया, कुपवाड़ा बांदीपोरा, सोपोर में सुरक्षा बलों पर पथराव की घटनाएं हुईं। इस बीच पुलिस ने श्रीनगर के नटीपोरा में बुधवार को जेके बैंक में तोड़फोड़ के आरोप में दो उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर लेह हाईवे पर चेरवान गांव के पास सुरक्षा बलों पर पथराव की घटना के बाद हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। सुरक्षा बलों को पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। सोपोर के ब्राथ इलाके में भी प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने जेके बैंक में तोड़फोड़ के आरोप में छानपोरा के इमरान मीर और शफात आशिक नजर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार वीरवार को सोपोर के अलावा अन्य किसी स्थान पर अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, श्रीनगर तथा आस पास के इलाकों में रोज की अपेक्षा सड़कों पर अधिक वाहन नजर आए। लाल चौक, सिविल लाइन तथा आस पास के इलाकों में निजी वाहन तथा आटो रिक्शा अधिक संख्या में दौड़ते नजर  आए। हालांकि, दुकानें तथा अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। स्कूल कालेज भी बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed