{"_id":"571287d74f1c1b966d4a6c5c","slug":"kashmir-temperature-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपिश ने बेहाल किया, घाटी के पारे में भी उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपिश ने बेहाल किया, घाटी के पारे में भी उछाल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सीजन गर्मी कई रिकार्ड तोड़ने के मूड में है। अप्रैल के मध्य में ही प्रचंड गर्मी का असर दिखने लगा है। सड़कों से तारकोल पिघलने लगा है। इंसानों के साथ जीव-जंतु बेहाल हैं। शरीर को झुलसा देने वाली तपिश का जमकर अहसास हो रहा है।
रियासत की शीतकालीन राजधानी जम्मू में पारा चालीस डिग्री के करीब पहुंच गया है। यहां शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ऊपर 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अधिकांश हिस्सों में भी पारे में उछाल आया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में कई स्थानों पर हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बढ़ती तपिश का असर मां के भक्तों पर दिख रहा है। यहां यात्री दिन के बजाय रात को ही यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं। शनिवार को यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 35.0 और न्यूनतम तीन डिग्री ऊपर 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में भी यही हाल है। यहां दिन का पारा सामान्य से पांच डिग्री चढ़कर 21.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 24.8 और कारगिल में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में अगर इंद्रदेव मेहरबान नहीं होते तो भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी।