फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir Sopore:Lashkar terrorist Danish Channa arrested,conspirator of killing many fruit traders

कश्मीर: लश्कर आतंकी दानिश चन्ना गिरफ्तार, कई फल व्यापारियों की हत्या का है साजिशकर्ता

Sat, 02 Nov 2019 07:47 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 02 Nov 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
Kashmir Sopore:Lashkar terrorist Danish Channa arrested,conspirator of killing many fruit traders
आतंकी दानिश चन्ना - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर से सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के एक दहशतगर्द को गिरफ्तार किया। उसके पास से पिस्टल तथा हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया है। आतंकी को पकड़े जाने को सुरक्षा बल एक बड़ी कामयाबी मान रहे हैं। 
विज्ञापन


सोपोर के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार देर रात को सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 179 बटालियन सीआरपीएफ , सोपोर पुलिस और एसओजी के जवानों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। उन्हें इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस दौरान सुरक्षाबलों को इस बात की पुष्टि हो गई कि एक मकान में लश्कर का एक स्थानीय आतंकी छिपा हुआ है। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ की बजाय इसे पकड़ने की योजना बनाई। काफी देर तक चले इस ऑपरेशन के दौरान आखिरकार सुरक्षाबलों को कामयाबी हाथ लगी और इस आतंकी को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आतंकी का नाम दानिश चन्ना है जो बारामुला का रहने वाला है। वह पिछले एक महीने से इलाके में सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से पिस्टल, पिस्टल की गोलियां, ग्रेनेडए आदि बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आतंकी से पूछताछ जारी है। उसके आतंकी घटनाओं में शामिल होने के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

दो दिन में चार ओजीडब्ल्यू पकड़े गए
उत्तरी कश्मीर में पिछले दो दिनों में चार ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार करने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है। कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके से शुक्रवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के दो ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया था। उनके पास से तीन हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। वीरवार को बारामुला जिले के सोपोर में भी दो ओजीडब्ल्यू को दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed