{"_id":"5e385f3052cb3141df5a8f81","slug":"kashmir-security-increased-after-grenade-attack-in-srinagar-search-operation-carried-out","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: श्रीनगर में ग्रेनेड हमले के बाद सुरक्षा बढ़ाई, तलाशी अभियान चला, कई इलाकों में लगाए गए नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: श्रीनगर में ग्रेनेड हमले के बाद सुरक्षा बढ़ाई, तलाशी अभियान चला, कई इलाकों में लगाए गए नाके
Mon, 03 Feb 2020 11:28 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
ग्रेनेड हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में हुए ग्रेनेड हमले के बाद सुरक्षाबलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। कई जगहों पर नाके लगाए गए। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई। नाके से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली गई। पैदल जा रहे लोगों के भी बैग आदि चेक किए गए।
आतंकियों ने रविवार को शहर के बीचोबीच लाल चौक के पास प्रताप पार्क में सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान समेत सात नागरिक घायल हो गए थे। घटना के बाद श्रीनगर समेत घाटी के सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों को सतर्क रहने को कहा गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ समय से आतंकियों द्वारा घाटी में समय समय पर आम लोगों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमले किए जा रहे हैं। इससे आतंकियों के मंसूबे साफ पता चलते हैं कि वह लोगों में दहशत फैलना चाहते हैं। अधिकारी ने कहा कि आतंकियों के मंसूबों को कतई कामयाब नहीं होने देंगे। शहर समेत घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आने जाने वाले हर व्यक्ति और हर वाहन की तलाशी ली जाएगी।

Trending Videos
सीसीटीवी से नजर
मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर की ओर आने वाले सभी रास्तों पर नाके स्थापित किए गए हैं। कुछ जगहों पर मोबाइल बंकर भी बनाए गए। शहर में हर हरकत पर सीसीटीवी के जरिये पैनी नजर बनाई जा रही है। रविवार को हुए ग्रेनेड हमले की पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।