फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir police arrest fake major in srinagar

खुद को मेजर बताकर करता था लड़कियों से छेड़छाड़

Thu, 18 Dec 2014 10:42 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
kashmir police arrest fake major in srinagar

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को लड़की से छेड़छाड़ के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनमें से एक खुद को सेना का मेजर बताता था। पुलवामा जिले से पांपोर पुलिस ने एक व्यक्ति को एक लड़की के साथ छेडछाड़, धोखाधड़ी और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसपी अवंतीपोरा ताहिर सलीम ने बताया कि पुलिस स्टेशन पांपोर में एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई कि एक आदमी ने उसे शादी का झांसा देते हुए पिछले तीन महीनों से उसका यौन शोषण किया। एसपी ने बताया कि तफ्तीश में सामने आया कि अनंतनाग जिले के मेहंद श्रीगुफारा इलाके का रहने वाला आरोपी मंज़ूर अहमद सोफी एलियास उर्फ कप्तान कंवल ने लड़की से बोला था कि वह सेना में मेजर है।
विज्ञापन


उससे शादी का वादा किया था, लेकिन तीन महीने तक उससे संबंध बनाने के बाद लड़की को पता चला कि आरोपी एक धोखेबाज है और वह सेना में नहीं बल्कि एक ठेकेदार है। उसकी नौ वर्ष की एक बेटी भी है। एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसे भी श्रीनगर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ आरपीसी की धारा 420, 376 और 506 के अंतर्गत एफआईआर 159/2014 दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

kashmir police arrest fake major in srinagar

उधर, दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के वुयेन पांपोर के रहने वाले अरशद अहमद जू (36) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर इलाके की 21 वर्ष की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। आरोपी अरशद अहमद जू ने पुलिस के सामने इस बात को कबूला कि वह कई हफ्तों से उस लड़की का पीछा करता था। उस पर अश्लील टिप्पणियां भी करता था।

अवंतीपुरा के एसपी ताहिर सलीम के अनुसार, पीड़ित लड़की ने तंग आकर पुलिस चौकी खर्यु में शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि जब भी वह घर से बाहर किसी काम से निकलती थी तो उसका एक पड़ोसी हमेशा उसका पीछा करता था और अश्लील टिप्पणियां करता था।

एसपी ने बताया कि  जांच के दौरान पीड़ित लड़की के आरोप सही साबित हुए। इन आरोपों के आधार पर अरशद अहमद जू के खिलाफ आरपीसी की धारा 294 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को श्रीनगर के सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed