{"_id":"6715a0413f8c302b220f0ce7","slug":"kashmir-marathon-jammu-news-c-10-1-jam1005-465912-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुरुषों में शेर सिंह और महिलाओं में तमसी \nने जीती पहली अंतरराष्ट्रीय कश्मीर मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुरुषों में शेर सिंह और महिलाओं में तमसी ने जीती पहली अंतरराष्ट्रीय कश्मीर मैराथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूरी की 21 किमी हाफ मैराथन
- उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर को पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन की मेजबानी करने का मौका मिला। इसमें देश-विदेश से करीब 2,000 एथलीटों ने दमखम दिखाया। पुरुषों में शेर सिंह और महिलाओं में तमसी सिंह ने पहली कश्मीर मैराथन (42 किमी) का खिताब जीता।
इससे पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ रविवार सुबह कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाने के बाद अर्ध मैराथन में दौड़कर मंच संभाला। सीएम ने 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन पूरी की।
18-35 आयु वर्ग में शेर सिंह 2:23:22 का समय लेकर विजेता बने। मान सिंह दूसरे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग में महिलाओं की दौड़ में तमसी सिंह ने 3:03:25 का समय लेकर जीत हासिल की। भागीरथी बिष्ट दूसरे स्थान पर रहीं। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। भारत, यूरोप और अफ्रीका के शीर्ष लंबी दूरी के धावकों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में आयोजित किया गया था। पूर्ण मैराथन 42 किलोमीटर और अर्ध मैराथन 21 किलोमीटर की थी।
विज्ञापन
-- -- --
दूसरे एथलीटों के साथ दौड़ पूरी
करने के लिए मिली प्रेरणा : उमर
सीएम उमर (54) खुद को फिट रखने के दीवाने हैं। उन्होंने कहा, मैं श्रीनगर के लोगों का आभारी हूं कि वे धावकों का उत्साहवर्धन करने के लिए आगे आए। मुझे उम्मीद है कि कश्मीर मैराथन दुनिया की शीर्ष प्रतियोगिताओं में से एक बनेगी। मैं इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी लोगों को बधाई देता हूं। मुझे नहीं पता था कि 21 किलोमीटर दौड़ पाऊंगा, क्योंकि इससे पहले मैंने सबसे लंबी दौड़ 12-13 किलोमीटर की थी। लेकिन मुझे लगता है कि दूसरे एथलीटों के साथ दौड़ने से दौड़ पूरी करने के लिए प्रेरणा मिली।