फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir legislator engineer rashid seeks license to beef sell

कश्मीर में विधायक ने गौ मांस बेचने का लाइसेंस मांगा

Tue, 29 Sep 2015 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 29 Sep 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
Kashmir legislator engineer rashid seeks license to beef sell

तहसील में मंगलवार को विधायक इंजीनियर रशीद पर कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू समुदाय के लोगों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कश्मीर के लंगेट से विधायक इंजीनियर रशीद ने सोमवार शाम तहसील में एक सभा में देश विरोधी भाषण दिया था।

विज्ञापन


इसके साथ ही विधायक ने गोमांस बेचने का लाइसेंस जारी करने की मांग की थी। जिस पर हिंदु समुदाय में रोष व्याप्त है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सरपंच देवेंद्र कुमार टंडन ने कहा कि मेंढर में वर्षों से हिंदू मुस्लिम भाईचारा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में विधायक ने आपत्तिजनक भाषण देकर आपसी भाईचारे को खत्म करने का प्रयास किया है। उन्होंने ने विधायक के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही एएसपी अमित गुप्ता,एसडीएम ठाकुर शेर सिंह और एसडीपीओ शाहिद नईम मौके पर पहुंचे और मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रशासन द्वारा आश्वासन मिलने पर लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया। इस प्रदर्शन में सोनू शर्मा, सतीश शर्मा, प्रवीण कुमार, बब्बू गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed