कश्मीर: BAT के मंसूबे नाकाम, सेना ने घुसपैठ कर रहे सात आतंकी किए ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतर्क जवानों ने हमले को नाकाम करते हुए इन्हें मार गिराया। सेना की ओर से सबूत के तौर पर ड्रोन से ली गई तस्वीर में चार आतंकियों के शव एलओसी पर पड़े दिखाई पड़ रहे हैं। ज्ञात हो कि पाक की बैट में पाक सैनिक और आतंकी दोनों होते हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 36 घंटे में पाकिस्तान ने घाटी में शांति को बाधित करने तथा अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की कई कोशिशें कीं। इनमें एक बैट हमला भी था। घाटी में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया।
अमरनाथ यात्रा ट्रैक से स्नाइपर राइफल, आईईडी, पाकिस्तान निर्मित लैंडमाइन की बरामदगी साफ तौर पर दर्शाती है कि पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों में शामिल है। सुरक्षा बल एलओसी तथा घाटी में इन नापाक हरकतों का लगातार जवाब दे रहे हैं। सेना ने कहा है कि किसी भी नापाक हरकत को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में 30 जुलाई को सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ कर तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। इधर बीच पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर गोलाबारी कर घुसपैठ की कोशिशें कराई जा रही हैं।
आत्मघाती हमले की फिराक में आतंकी
बताया जा रहा है कि घाटी में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती के फैसले के बाद पाकिस्तान में बैठे आतंकी जम्मू-कश्मीर में बड़े आत्मघाती हमले की फिराक में हैं। सूत्रों के मुताबिक ये आतंकी पाकिस्तान के पेशावर और मुजफ्फराबाद में मौजूद हैं। ये आतंकी और पाक का बैट दस्ता सीमा पर तैनात सेना के जवानों पर हमला करने की भी फिराक में हैं।पीओके में 15 आतंकियों के साथ दिखा मसूद का भाई
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जैश सरगना मसूद अजहर के भाई इब्राहिम अजहर को देखा गया है। सूत्रों के मुताबिक इब्राहिम अजहर अपने 15 आतंकी गुर्गों के साथ मरकज, सनान बिन सलमा, तरनब फार्म, पेशावर और खैबर पख्तूनख्वा के अलग-अलग आतंकी कैंपों में देखा गया।
खैबर पख्तूनख्वा के जमरूद इलाके में इनकी ट्रेनिंग हुई है। इन 15 आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कराने के लिए खास तौर पर प्रशिक्षित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमरनाथ यात्रा को लेकर खुफिया सूचना के हवाले से आतंकी खतरे की बात कहते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें तीर्थयात्रियों को घाटी से जल्द से जल्द लौटने की सलाह दी गई थी।