फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir: Four Jaish helpers arrested in Pulwama, involved in IED blast at Arihal

कश्मीर: पुलवामा में जैश के चार मददगार गिरफ्तार, अरिहाल में हुए आईईडी विस्फोट में थे शामिल

Mon, 18 Nov 2019 09:34 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 18 Nov 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
Kashmir: Four Jaish helpers arrested in Pulwama, involved in IED blast at Arihal
अरिहाल आईईडी विस्फोट मामला - फोटो : फाइल, एएनआई
पुलवामा जिले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार मददगारों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर इलाके में विस्फोट करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए चारों मददगार जुलाई में अरिहाल इलाके में हुए आईईडी विस्फोट में शामिल थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अरिहाल विस्फोट की जांच के दौरान पता चला कि शारिक अहमद नामक व्यक्ति एक विदेशी आतंकी के लगातार संपर्क में रहा है। शारिक ने आतंकियों के तीन अन्य मददगारों आकिब अहमद, आदिल अहमद मीर तथा ओवैस अहमद के साथ मिलकर इलाके में हमले की साजिश भी रची थी। 
विज्ञापन


चारों जैश से जुड़े हुए हैं। सभी ने अरिहाल में सेना के एक वाहन को आईईडी विस्फोटो से उड़ाने की साजिश रचने तथा इसे अंजाम देने में भूमिका निभाई थी। 

गिरफ्तार चारों मददगारों से पुलवामा थाने में पूछताछ की जा रही है। इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed