फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir division 12th board exams date sheet change

कश्मीर संभाग की 12 की डेटशीट में हुआ बदलाव

Sat, 24 Oct 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Sat, 24 Oct 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
kashmir division 12th board exams date sheet change

जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से कश्मीर संभाग की बोर्ड की परीक्षा में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के डेटशीट में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


पहले यह परीक्षा 30 नवंबर को खत्म होनी थी, लेकिन अब यह दो दिसंबर को खत्म होगी। नई डेटशीट के तहत दो दिन बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा काफी पेपरों की तारीख में बदलाव किया है।
विज्ञापन


कश्मीर में हालात बिगड़ने के बाद परीक्षाओं पर भी असर पड़ा है। यूनिवर्सिटी ने कई पेपर को स्थगित किया। बोर्ड 12वीं के पेपर स्थगित तो नहीं किए हैं, लेकिन इनमें तारीख में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी डेटशीट के मुताबिक कश्मीर संभाग में 12वीं बोर्ड की परीक्षा 13 नवंबर को आरंभ होनी थी और इसको खत्म 30 नवंबर को किया जाना था, लेकिन अब इसमें बदलाव करके दो दिसंबर को कर दिया गया है।


कई विषयों के पेपर के तारीख में बदलाव किया गया है। नई डेटशीट के मुताबिक 13 नवंबर को पहला पेपर केमिस्ट्री, अरेबिक, परशियन, इकनामिक्स, क्लोथिंग फार द फैमिली, इंटरपरेनयोशिप इकनामिक्स का होगा।

जबकि पुरानी डेटशीट के मुताबिक 13 नवंबर को पहला पेपर बिजनेस होम साइंस और बिजनेस मैथमेटिक्स का था। नई डेटशीट के अनुसार 16 नवंबर को दूसरा पेपर जनरल इंग्लिश, 18 नवंबर को होम साइंस और बिजनेस मैथमेटिक्स, 21 नवंबर को फीजिक्स, उर्दू, हिंदी, कश्मीरी, पंजाबी, हयूमन डेवलपमेंट, बिजनेस स्टडी, 24 नवंबर को जियालाजी, बायो टेकभनालजी, माइक्रो बायोलाजी, बायो केमिस्ट्री, 26 नवंबर को बायोलाजी, स्टैटिक्स, पोलिटीकल साइंस और एकाउंटेंसी, 28 नवंबर को कंप्यूटर साइंस, इन्फोरमेटिक्स प्रैक्टिस, पर्यावरण विज्ञान, फंक्शनल इंग्लिश, फिजिकल एजूकेशन, होटल मैनेजमेंट, इस्लामिक स्टडीज, ट्रेवल, टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट, 30 नवंबर जियोग्राफी, साइकालजी, म्यूजिक, फिलोसफी और एजूकेशन, दो नवंबर को अंतिम पेपर मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स, सोशालजी, एक्सटेंशन एजूकेशन का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed