{"_id":"5e3819fc673f2b655329d7a2","slug":"kashmir-awantipora-police-have-arrested-4-over-ground-workers-of-jaish-e-mohammed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अवंतीपुरा पुलिस ने पकड़े जैश के चार ओजीडब्लू, आतंकियों को कर रहे थे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अवंतीपुरा पुलिस ने पकड़े जैश के चार ओजीडब्लू, आतंकियों को कर रहे थे मदद
Mon, 03 Feb 2020 06:33 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 03 Feb 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा में पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े चार ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया है। जांच से पता चलता है कि वे इलाके में जैश के सक्रिय आतंकवादियों को सहायता प्रदान कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर नगरोटा में बन टोल प्लाजा पर शुक्रवार को मुठभेड़ में मारे गए आतंकी यदि यहां से सुरक्षित निकल जाते तो भारी तबाही मचा सकते थे। आतंकियों के पास से बरामद गोला-बारूद और असलहा अति विशिष्ट लोगों को मिले बुलेटप्रूफ वाहनों को भी भेदने की क्षमता रखता था। आतंकियों के पास गोला-बारूद लेबल 3 की सुरक्षा को भेदने वाला था। इस श्रेणी की सुरक्षा उपराज्यपाल, उनके सलाहकार और सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अधिकारियों के पास है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि आतंकियों के पास स्टील की गोलियां, पिस्टल, अमेरिका की एम 4 गन सहित 52 आइटम थे। ऐसे में यह साफ है कि यह आतंकी जम्मू-कश्मीर में वीवीआईपी लोगों को निशाना बनाने के मकसद से घुसे थे। इससे पहले वर्ष 2018 में अवंतीपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले में इस तरह का सामान बरामद हुआ था। इस बरामदगी से तमाम एजेंसियां सकते में हैं।
विज्ञापन
Kashmir Zone Police: Awantipora police have arrested 4 terrorist associates linked to proscribed terror outfit Jaish-e-Mohammed. Investigations reveal that they were providing support to active terrorists of JeM operating in the area. Cases registered. #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) February 3, 2020विज्ञापन