{"_id":"5da9f1268ebc3e93bd10a8e1","slug":"kashmir-attempt-to-burn-apple-truck-in-sopore-terrorists-fled-after-protests-by-local-citizens","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: सोपोर में सेब का ट्रक जलाने की कोशिश नाकाम, स्थानीय नागरिकों के विरोध के बाद भागे आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: सोपोर में सेब का ट्रक जलाने की कोशिश नाकाम, स्थानीय नागरिकों के विरोध के बाद भागे आतंकी
Fri, 18 Oct 2019 10:36 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों ने सेब के एक ट्रक को आग के हवाले करने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय नागरिकों के विरोध के चलते आतंकियों के मंसूबे सफल नहीं हो सके। इसके बाद आतंकी वहां से भाग निकले। पिछले कुछ दिनों से आतंकियों की ओर से दहशत फैलाने के लिए सेब कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है।
वीरवार देर शाम सोपोर की फल मंडी से सटे एक इलाके में कुछ स्थानीय लोग सेब की पेटियों को एक ट्रक में लोड कर रहे थे। अचानक वहां पहुंचे आतंकियों ने डराने धमकाने के साथ ट्रक को आग के हवाले कर दिया। बताते हैं कि वहां मौजूद लोगों ने उन आतंकियों का मुकाबला किया और उनकी इस कोशिश को नाकाम बना दिया। इससे सेब की कुछ पेटियों को ही नुकसान पहुंच सका। स्थानीय नागरिकों ने आग पर काबू पा लिया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
तीन दिन में तीन हत्याएं
इससे पूर्व सोमवार शाम को शोपियां जिले में आतंकियों ने राजस्थान के शरीफ खान नामक राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सेब से भरा ट्रक जला दिया था। बुधवार शाम को ट्रेंज शोपियां में चरणजीत सिंह और संजीव कुमार नामक दो सेब व्यापारियों को गोलियों का निशाना बनाया, जिसमें चरणजीत की मौत हो गई जबकि संजीव गंभीर रूप से घायल हैं। इसी दिन दोपहर को पुलवामा के निहामा में ईंट के भट्ठे पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के एक मजदूर सेठी साही की हत्या कर दी थी। इन घटनाओं के बाद सुरक्षाबलों ने और चौकसी बढ़ा दी है।

फल मंडी के बाहर एक बाजार से सटा गांव है जहां कुछ लोग ट्रक लोडिंग का काम कर रहे थे। वीरवार रात अज्ञात लोगों ने एक ट्रक को आग लगाने की कोशिश की थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। खास नुकसान नहीं हुआ।-इकबाल जावेद, एसपी, सोपोर