{"_id":"098a5d13752677fd30f36312a183bd80","slug":"kas-exams-will-start-from-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएएस की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी के लिए जरुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएएस की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी के लिए जरुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 22 Jan 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित कश्मीर प्रशासनिक सेवा की परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थी कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पड़े 51 पोस्टों के लिए करवाए जा रहे कश्मीर प्रशासनिक परीक्षा में राज्य भर से करीब 20 हजार अभ्यर्थी बैठने वाले हैं। अभ्यर्थियों में हालांकि संशय है कि गवर्नर रूल के चलते परीक्षाएं समय पर होंगी या नहीं।
विज्ञापन
उधर पब्लिक सर्विस कमीशन का कहना है कि कमीशन की ओर से पूरी कोशिश है कि निर्धारित समय सीमा पर ही परीक्षाओं को करवाया जा सके। कमीशन की ओर से दोनों संभागों में पहली मार्च से केएएस की परीक्षाओं का आगाज होने वाला है।
विज्ञापन
परीक्षाओं में बैठने वाले अभ्यर्थियों को रोल नंबर और अन्य कार्यों को पूरा करने के लिए कमीशन अपने कार्य को जोर-शोर के साथ करने में जुटा हुआ है।
गौरतलब है कि विभिन्न विभागों के 51 पदों के लिए करवाए जा रहे कश्मीर प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पिछले वर्ष अक्तूबर माह में होनी थी जो बाढ़ के कारण स्थगित कर दी गई थी।
कमीशन की कोशिश है कि निर्धारित समय सीमा पर परीक्षा करवाकर परीक्षा के अगले चरण मेन परीक्षा को जल्द करवाया जा सके।