{"_id":"616f3127b75ca268753a8ae7","slug":"karwa-chouth-jammu-city-news-jmu246149092","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पंचक खत्म होते ही बाजारों में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पंचक खत्म होते ही बाजारों में आएगी तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पंचक के बुधवार दोपहर दो बजे खत्म होने के साथ ही बाजार में तेजी आएगी। वहीं, करवाचौथ के लिए लोग खरीदारी कर सकेंगे। पंचक के दौरान डुग्गर क्षेत्र वस्त्र आदि की खरीदारी करना अशुभ माना जाता है। लेकिन बुधवार से सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। हालांकि नवरात्र के दौरान शुरू की गई खरीदारी को पंचक के दौरान जारी रखा गया। शादी विवाह के सीजन के साथ करवाचौथ की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में खरीदार बाजार में पहुंच रहे हैं।
पंचक की समाप्ति के बाद बुधवार दोपहर बाद से खासतौर पर करवाचौथ की खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ेगी। इसमें महिलाएं और युवतियां श्रांगर साजो सामान के साथ अन्य वस्तुओं की खरीदारी कर रही हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने भी कई वस्तुओं पर छूट दी है। शहर के प्रमुख सिटी चौक, पुरानी मंडी, राज तिलक रोड, फत्तू चौगान, लिंक रोड, गांधीनगर, शास्त्री नगर, तालाबतिल्लो, जानीपुर, न्यू प्लाट आदि बाजार सजे हुए हैं। श्रृंगार के साथ महिलाएं मेहंदी लगाने के लिए पहुंच रही हैं। कोविड के लंबे समय बाद त्योहारी सीजन में बाजार में तेजी आई है। करवाचौथ पर अपनों को कुछ खास उपहार देने के लिए भी तैयारी की जा रही है। इस बार रविवार के अवकाश पर करवाचौथ पड़ रहा है, जिससे बड़ी संख्या में दंपत्तियों के पर्व की रस्म पूरी करने के बाद रेस्टोरेंट और होटलों में पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए होटलों और रेस्टोरेंट में भी विशेष तैयारी की जाती है। इस दिन सुहागिन पति की लंबी उम्र की आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसे रात को चांद देखकर तोड़ा जाता है।