{"_id":"578f1c5a4f1c1b197fc4bd7f","slug":"karfu-continue-in-kashmir-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में 12वें दिन भी कर्फ्यू जारी, सुरक्षा बलों की 22 अतिरिक्त कंपनियां तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में 12वें दिन भी कर्फ्यू जारी, सुरक्षा बलों की 22 अतिरिक्त कंपनियां तैनात
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में कर्फ्यू जारी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद अलगाववादियों द्वारा बुधवार को काला दिवस मनाने की घोषणा के मद्देनजर सुरक्षा बलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
इसके साथ ही कश्मीर घाटी में 12वें दिन भी कर्फ्यू जारी है। खराब हालात से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की 22 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है।
काला दिवस के विरोध में जम्मू संभाग में कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए। मोबाइल इंटरनेट तथा रेल सेवाएं 12 दिन से ठप हैं। कश्मीर घाटी में बीएसएनएल को छोड़कर अन्य सभी मोबाइल कंपनियों की सेवाएं ठप हैं।

अखबार मालिकों ने प्रकाशन से किया इनकार
कश्मीर में हिंसा
- फोटो : PTI
घाटी में अखबारों का प्रकाशन करने से अखबार मालिकों ने इनकार कर दिया है। घाटी में 16 जुलाई से अखबार नहीं छप रहे हैं।
कश्मीर लाइफ के एडिटर इन चीफ मसूद मुंतज्जर का कहना है कि बुधवार को बैठक कर अखबार छापने के बारे में फैसला किया जाएगा।
यह सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से किया गया है। अखबार संचालक कठपुतली नहीं हैं। सरकार की ओर से बैन हटाए जाने का लिखित आदेश मिलना चाहिए।