{"_id":"653653b8bbf9d0d29f0f8db5","slug":"karan-singh-asks-to-dropped-from-executive-committee-of-jammu-kashmir-congress-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने की कार्यकारी समिति से नाम हटाने मांग की, मल्लिकार्जुन को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने की कार्यकारी समिति से नाम हटाने मांग की, मल्लिकार्जुन को लिखा पत्र
Mon, 23 Oct 2023 04:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 23 Oct 2023 04:36 PM IST
सार
डॉ. कर्ण सिंह ने कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई की कार्यकारिणी समिति से अपना नाम हटाने की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र लिख कर यह अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Congress Leader Karan Singh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह ने पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई की 22 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति से अपना नाम हटाने की मांग की है। 92 वर्षीय कर्ण सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र लिख कर यह अनुरोध किया है। इसमें उन्होंने यह भी कहा है कि वे कई वर्षों से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे ने 19 अक्टूबर को समिति के प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी समिति के गठन को मंजूरी दी थी। इसमें दिग्गज नेता कर्ण सिंह और सैफ-उद-दीन सोज के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ सदस्य गुलाम अहमद मीर, तारिक हमीद कर्रा, तारा चंद सहित 22 सदस्यों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
कर्ण सिंह ने पत्र में लाख है, "मेरा नाम नवगठित जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी समिति में शामिल किया गया है। जैसा कि आप जानते हैं, मैं कई वर्षों से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय नहीं हूं। इसलिए मैं अनुरोध करता हूं कि मेरा नाम हटा दिया जाए।'
विज्ञापन