कानपुर से जम्मू पहुंची समर स्पेशल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चली नई ट्रेन कानपुर-जम्मू एक्सप्रेस (14155) बुधवार को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पहले दिन स्टेशन पर प्लेटफार्म खाली न होने से दोपहर 12:10 बजे पहुंचने वाली यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर 12:55 मिनट पर पहुंची।
कानपुर के लिए भी यह ट्रेन बुधवार की शाम निर्धारित समय 5:30 बजे (14156) रवाना हुई। नई ट्रेन के परिचालन का लेकर यात्रियों में खासा उत्साह है। उनका कहना था कि आगामी अमरनाथ यात्रा के साथ वैष्णो देवी यात्रा और राज्य के अन्य पर्यटक स्थलों तक पहुंचने के लिए उनका सफर और सरल हो गया है। स्टेशन मैनेजर रेलवे जम्मू तवी अश्विनी कुमार का कहना है कि नई ट्रेनों को निर्धारित समय पर चलाया जा रहा है।
नई ट्रेन में एसी थ्री टियर की सभी सीटें आगामी बीस जून तक पैक हैं। ट्रेन के साथ एसी थ्री टियर के अलावा एसी टू टियर, स्लीपर और जनरल कोच लगाए गए थे। इसे गत मंगलवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से शाम 5:15 बजे जम्मू के लिए रवाना किया गया था।
कानपुर के लिए भी निर्धारित समय पर रवाना हुई
जम्मू तवी स्टेशन पर पहुंचे कानपुर निवासी रोहित बात्तल ने कहा कि नई ट्रेन से उन्हें सफर में काफी राहत मिली है। वह परिवार सहित सड़क मार्ग से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इसी ट्रेन से पहुंचे विपुल शर्मा ने कहा कि ट्रेन का सफर काफी राहत भरा रहा। राहत यह रही कि ट्रेन ने समय पर पहुंचाया।
एक अन्य महिला यात्री वंदना शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी में निर्धारित समय से चलने वाली ट्रेनों से यात्रियों को काफी राहत मिलती है। इसमें यात्रियों का शेड्यूल गड़बड़ाता नहीं है। सप्ताह में दो दिन चलने वाली कानपुर-जम्मू एक्सप्रेस अब आगामी शनिवार को इसी तय समय पर कानपुर से चलकर दूसरे दिन जम्मू तवी स्टेशन पर दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी।
जम्मू तवी स्टेशन से ट्रेन नंबर 14156 रविवार की शाम 5:30 बजे कानपुर के लिए रवाना होगी और अगले दिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दोपहर 1:55 मिनट पर पहुंचेगी। उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच देशभर से सैलानी ट्रेन से रियासत के पर्यटक स्थलों का रुख कर रहे हैं। जम्मू तवी और कटड़ा स्टेशन के लिए आगामी दिनों में और नई ट्रेनें चलाने का भी प्रस्ताव है।