फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kalith-Dori Dagger road is closed for three days, 3 villages are cut off from Khaur

Jammu News: तीन दिन से बंद है कलीठ-डोरी डगेर सड़क, 3 गांव खौड़ से कटे

विज्ञापन
Kalith-Dori Dagger road is closed for three days, 3 villages are cut off from Khaur
खौड़ उप-जिले में लगातार बारिश के कारण कलीठ से डोरी-डगेर तक की सड़क पिछले तीन दिनों से बंद है, जिससे तीन पंचायतें सेड़, डोरी और डगेर खौड़ मुख्यालय से कट गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सड़क पर चट्टानें गिरने के बाद से ही यातायात ठप है, लेकिन तीन दिन बाद भी प्रशासन ने इसे बहाल करने के लिए कोई पहल नहीं की है।
इससे इन पंचायतों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी तरसेम लाल, यशपाल और सीताराम ने बताया कि उनके पास बाहर निकलने का दूसरा रास्ता भी है, जो खड़ाह पंचायत से होकर गुजरता है, लेकिन लोआकी खड़ में आई बाढ़ के कारण उस रास्ते से भी जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरजोर अपील की है कि जल्द से जल्द सड़क को साफ कराकर यातायात बहाल किया जाए ताकि उनकी मुश्किलें कम हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed